PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पंजाब में युवक को हैंड ग्रेनेड और हथियारों के साथ किया गिरफ्तार, बड़ी आतंकी वारदात की आशंका,

man caught with two hand grenades in amritsar

PTB Big Crime News अमृतसर : पंजाब के पठानकोट में तीन दिन पहले सैन्‍य क्षेत्र के गेट के पास ग्रेनेड ब्‍लास्‍ट के बाद अब अमृतसर में दो ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया है। एक युवक को दो हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा़ गया है। उसके पास से दो पिस्‍तौल भी मिली है। आशंका है कि इससे पंजाब में बड़ी आतंकी वारदात करने की साजिश थी। युवक से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि रंजीत सिंह की अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश थी l उधर, स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल के अलावा देश की अन्य जांच एजेंसियां ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में रंजीत सिंह से पूछताछ करने में जुटी है l उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि रंजीत के पास और कितने हैंड ग्रेनेड, विस्फोटक व पिस्तौलें पड़ी हुई हैं l

जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की स्‍टेट स्‍पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने अमृतसर में इस युवक को काबू किया। उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड और दो पिस्तौल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित की पहचान अमृतसर के सोहल गांव निवासी रंजीत सिंह के रूप में बताई है। रंजीत सिंह के खिलाफ कोतवाली थाने में हेरीटेज स्ट्रीट में बुत तोड़ने के आरोप में भी पहले से केस दर्ज है।

रंजीत सिंह किस आतंकी संगठन से संबंध हैं इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस जगह पर आतंकी वारदात करने की साजिश थी और उसे हैंड ग्रेनेड व पिस्‍तौल कहां से मिली है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच कर रही है और युवक से पूछताछ कर पूरी साजिश का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।