PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

एक शक्स ने UAE में जाकर बनाई कॉमेडी वीडियो, पुलिस ने हिरासत में लिया, जाने पूरा मामला,

man-detained-in-uae-for-insulting-emirati-society-in-his-car-showroom-spoof

PTB Shocking न्यूज़ दुबई : संयुक्त अरब अमीरात में एक शख्स को कॉमेडी वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने व्यक्ति पर अमीराती समाज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए हिरासत में लिया है। दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने पहले खुद को यूएई का दिखाने के लिए उनके जैसे कपड़े पहने। बाद में ढेर सारी नकदी के साथ आकर्षक कारें खरीदने का नाटक किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शख्स को जांच होने तक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया था। उस पर अमीराती समाज का अपमान करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने का आरोप लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति ने कॉमेडी वीडियो बनाने के चक्कर में परेशानी मोल ले ली। एशिया देश के एक व्यक्ति ने पारंपरिक अमीराती परिधान पहनें।

बाद में दो लोगों के साथ में नकदी की एक बड़ी ट्रे लेकर एक लक्जरी कार शोरूम में पहुंचा। खाड़ी अरब लहजे में अंग्रेजी बोलते हुए, उसने सबसे अधिक कीमत वाली कार मांगी। बाद में यह कहते हुए कार लेने से इनकार कर दिया कि यह उतनी महंगी नहीं है, जितनी उसे चाहिए। बता दें, शोरूम कर्मचारियों ने उसे 2.2 मिलियन दिरहम यानी करीब 600,000 डॉलर तक की कारें दिखाई थीं।

जब शोरूम कर्मचारी उसे कार दिखा रहे थे, तो उसने कहा कि भाई मुझे महंगी कार चाहिए। बाद में, शख्स वीडियो में रोल्स-रॉयस सहित चार महंगी कारों का ऑर्डर देता दिखा। रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो अमीराती नागरिकों की गलत छवि को बढ़ावा देने वाला है। इसी को लेकर लोक अभियोजन कार्यालय ने कार शोरूम के मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स से अफवाहों और दिखावटी वीडियो देखने से बचने को कहा।

Latest News