PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

ऊना में कबाड़खाने में हुआ जोरदार धमाका, 15 फीट उछला व्यक्ति, शरीर के हुए चिथड़े,

Man dies after blast in junkyard in Himachal Pradesh Man jumped 15 feet Una

PTB Shocking न्यूज़ ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक कबाड़खाने में ब्लास्ट से एक शख्स की मौत गहो गई/ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और मामले की जांच कर रही है / जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ऊना के झलेड़ा स्थित कबाड़ के एक कारखाने में रहस्यमई ढंग से ब्लास्ट हो गया /

इस भयानक हादसे के दौरान कारखाने में काम कर रहे एक व्यक्ति की इस ब्लास्ट की चपेट में आने के चलते मौके पर ही मौत हो गई/ मृतक 45 वर्षीय राजेंद्र कुमार उर्फ काका इसी गांव का निवासी बताया गया है / कबाड़ के इस कारखाने के मालिक अश्विनी कुमार ने बताया कि वह घटना के दौरान उपमंडल मुख्यालय अंब के कोर्ट में किसी केस की सुनवाई के लिए गए थे /

पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र कुमार रोजमर्रा की तरह कबाड़ के कारखाने में काम कर रहा था और पिछले करीब 12 वर्षों से इसी कारखाने में काम करता था/ मंगलवार को भी घटना के दौरान जब वह कबाड़ तोड़ रहा था, उसी दौरान एक धमाका हुआ, जिसके चलते राजेंद्र कुमार के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए / राजेंद्र कुमार करीब 15 फीट ऊंची शेड से टकराकर वापस नीचे गिरा और मौके पर ही उसकी मौत भी हो गई /

एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है/ फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल भेजा दिया है व आगे की कार्यवाई की जा रही है /

Latest News