.
.
man shoot dead former Beas sarpanch on his way to attend court hearing Punjab amritser
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां अमृतसर के अधीन पड़ते बाबा बकाला के कस्बा बुताला के पास के गाँव कंमोके के पूर्व सरपंच मनमोहन सिंह को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियाँ मारकर मौत के घाट उतार दिया / यह कत्ल सरपंच के ही गाँव के लखविन्दर सिंह ने किया बताया जा रहा है /
.
.
इस वारदात के दौरान मनमोहन सिंह के कुल छह गोलियाँ लगीं, गोलियां लगने के बाद मनमोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे घायला अवस्था में पास के एक अस्पताल में पहुँचाया गया लेकिन वहां के डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया / पुलिस ने इस मामले में लखविन्दर सिंह के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है व उसके खिलाफ अगली करवाई शुरू कर दी है / पुलिस का कहना है की वारदात को अंजाम देने के बाद लखविन्दर मौके से भागने में कामयाब हो गया /
.
.
आपको बता दें कि दोनों के बीच पिछले लम्बे समय से पुराणी रंजिश चल रही थी / जिसे लेकर दोनों में पहले भी कई बार झगड़ा हो चूका था, लेकिन आज लखबिंदर सिंह ने अपनी भड़ास निकालने के लिए मनमोहन सिंह पर कातिलाना हमला करते हुए उस पर छह राउंड फायर किए और उसे मौत के घाट उतार दिया / पुलिस का कहना है कि लखविन्दर सिंह एनडीपीएस मामलों में पहले ही नामज़द था और इन दिनों ज़मानत पर बाहर था /
.
.
पुलिस का यह भी कहना है कि पूर्व सरपंच मनमोहन सिंह आज अपनी भाभी कुलदीप कौर के साथ बाबा बकाला में किसी केस की तारीख़ संबंधी कोर्ट में जा रहा था और इसी केस में लखविन्दर सिंह भी नामज़द था / जब गांव बुताला के पेट्रोल पंप के नज़दीक मनमोहन सिंह पहुँचे तो लखबिंदर सिंह ने मौका पाकर ऊपर गोलियों से हमला कर दिया /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
man shoot dead former Beas sarpanch on his way to attend court hearing Punjab amritser






































