PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

मनीष सिसोदिया के एक ट्वीट से गरमाई सिसयास्त, भाजपा ने पूछा सवाल? जाने क्या?

manish sisodia tweets holi bjp accuses him using mobile tihar jail Big Political News

पीटीबी न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच होली (8 मार्च) के दिन शाम के वक्त उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया जिसे लेकर अब राजनीतिक गलियारों में हाहाकार मच गया है। सिसोदिया के इस ट्वीट को लेकर भाजपा उन पर हमलावर है। उन पर आरोप लग रहा है कि वह जेल में मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं।

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने ट्वीट किया, ‘जेल में मनीष सिसोदिया के पास फोन?’ गौरतलब है कि 26 फरवरी को सीबीआई द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद से अब तक मनीष सिसोदिया ने कोई ट्वीट नहीं किया था। उनके ट्विटर हैंडल से होली की शाम को पहली बार एक ट्वीट किया गया है जिसे लेकर बवाल मच गया है।

मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट में लिखा है, ‘आज तक सुना था कि देश में स्कूल खुलते हैं तो जेल बंद होते है; लेकिन अब इन लोगो ने तो देश में स्कूल खोलने वालों को ही जेल में बंद करना शुरू कर दिया।’

मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट से भारतीय जनता पार्टी को मनीष सिसोदिया पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है। वहीं माना जा रहा है कि सिसोदिया के इस अकाउंट को उनकी सोशल मीडिया टीम हैंडल कर रही है या तो उनकी पत्नी। कहा जा रहा है कि दोनों में से किसी एक के द्वारा यह ट्वीट किया गया है। हालांकि इसे लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

Latest News