PTB City न्यूज़ जालंधर : श्री गुरु रविदास जी का आज 645वां प्रकाश पर्व पूर्व विश्वभर में बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है, ऐसे में पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी उम्मीदवार भी श्री गुरु रविदास जी से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं /
ऐसे में आज जालंधर केंट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सरबजीत सिंह मक्कड़ के बेटे मनसिमरण मक्कड़ भी खुरला किंगरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने पहुंचे और सतगुरु श्री गुरु रविदास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया /
इस दौरान मनसिमरण मक्क्ड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह आज श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर उनका आशीर्वाद लेने के लिए गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे थे और उन्हें जिस तरह से जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है और आज जो उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में पहुंच कर सतगुरु श्री रविदास महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया है उससे उनको उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वाश है की उनको चुनावों में भारी बहुमत मिलेगा /





































