PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

CM चन्नी ने आज सुबह-सुबह बुजुर्गों, विधवाओं, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगों और आश्रित बच्चों के साथ साथ जनता के लिए कर दिए बड़े ऐलान,

many big decisions taken in punjab cabinet meeting CM Punjab Charanjjit Singh Channi Chandigarh PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब मुख्यमंत्री चन्नी ने आज सुबह करीब आठ बजे ही कैबिनेट की मीटिंग बुलाकर पहले तो सभी को हैरान कर दिया / आपको यह भी बता दें कि इससे पहले कैबिनेट की एहम बैठक बुधवार देर शाम को होनी थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर मचे बवाल के बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन आज सुबह यानि गुरुवार को इस एहम बैठक को करके कई अहम फैसले ले लिए गए /

आज CM चन्नी द्वारा की गई मंत्रिमंडल की बैठक में बुजुर्ग, विधवाओं, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगों और आश्रित बच्चों को 1500 रुपये पेंशन के अलावा वनटाइम 1000 रुपये देने के फैसले को मंजूरी, पीटीआई के 2000 पदों पर भर्ती को मंजूरी, कैबिनेट ने प्रस्तावित पंजाब राज्य अनुसूचित जातियों का विकास और कल्याण (योजनाबंदी, निर्धारण व वित्तीय संसाधनों का इस्तेमाल) उपबंध अध्यादेश 2022 की रूपरेखा को मंजूरी दे दी /

वहीं पंजीकृत निर्माण कामगारों को अंतरिम राहत के तौर पर प्रति कामगार 3000-3000 रुपये देने के प्रस्ताव को मंजूरी, वहीं चन्नी ने PM मोदी की सुरक्षा में चूक पर कहा कि इस मामले की जांच करवाएंगे, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फिरोजपुर में भाजपा की निर्धारित रैली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वापसी पर खेद व्यक्त करते हुए इस मामले में किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक से इनकार किया है, वहीं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी है इसलिए मामले की जांच जरूर की जाएगी /

आपको यह भी बता दें कि बुधवार शाम प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री चन्नी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पंजाब में सुरक्षा को लेकर लगाए गए आरोपों के जवाब में कहा कि ‘मुझे खेद है कि प्रधानमंत्री मोदी को फिरोजपुर जिले के दौरे के दौरान वापस लौटना पड़ा / हम अपने प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं। अगर प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कोई सुरक्षा में चूक हुई है तो हम जांच करेंगे / प्रधानमंत्री को कोई खतरा नहीं था /

लेकिन मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री के काफिले के अचानक मार्ग परिवर्तन के बारे में राज्य सरकार को कोई जानकारी नहीं थी / इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री के दौरे और उसके मार्ग व यात्रा के साधनों संबंधी विवरण भी पत्रकारों के साथ साझा किया /