PTB Big न्यूज़ जालंधर / नकोदर : बीती रात जालंधर के अधीन पड़ते नकोदर में जो कत्ल हुआ वह सभी को हैरान कर देने वाला है, क्योंकि आरोपियों ने महज 300 मीटर की दुरी पर रात करीब 8:40 पर 39 साल के कपड़ा व्यापारी भूपिंदर सिंह टिम्मी की गोलियां मारकर हत्या कर दी, जबकि सरकारी गनमैन सिपाही मनदीप सिंह जख्मी हो गया /
गनमैन ने इस दौरान क्रॉस फायर भी किया, लेकिन एक शूटर को गोली जरूर लगी लेकिन वह वहां से भाग खड़े हुए / इस मामले में हैरान कर देने वाली बात एक यह भी है कि पंजाब के जिला जालंधर में हुई इस गोलीबारी के बाद हुए कत्ल को लेकर पंजाब के मुख़्यमंत्री भगवंत मान अपनी और से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी बल्कि अपने ट्विटर हेंडल पर ट्वीट कर सिर्फ गनमैन मनदीप सिंह को सैल्यूट करते हुए कहा की मनदीप सिंह ने ड्यूटी पर जो अपनी कुर्बानी दी है,
उसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से 1 करोड़ रुपए उनके परिवार को दिए जाएंगे / HDFC बैंक की तरफ से भी उनकी इंस्युरेन्स के 1 करोड़ अतिरिक्त दिए जाएंगे / जबकि इस गोलीबारी के बाद सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि जब उक्त युवक भूपिंदर सिंह को दो गनमेन मिले और उससे पहले जो मृतक युवक को शरेआम धमकियां मिली, उसके बाद भी धमकियां देने वाले आरोपियों ने शरेआम सुरक्षा व्यवस्था को गच्चा देते हुए गोलियां भी मरी और भाग भी खड़े हुए और पुलिस अधिकारी देखते ही रह गए /
आपको यह भी बता दें कि 37 दिन पहले एक नवंबर को कपड़ा व्यापारी से पाक में बैठे आतंकी रिंदा ने सोशल मीडिया के जरिये कॉल कर 30 लाख की फिरौती मांगी थी / इसके बाद व्यापारी को सरकारी गनमैन दिया गया था / हत्यारों की संख्या 3 से 4 बताई गई है / हालांकि पाक से खबर आई थी कि रिंदा की मौत हो चुकी है / अब सवाल है कि रिंदा मर चुका है तो किस के कहने पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया / फिरौती मांगने के लिए इंटरनेशनल मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया था / आईजी गुरशरण सिंह संधू ने कहा कि हत्यारे ट्रेस करने के लिए 7 विशेष टीमें जांच में जुटी हैं /

थाना सिटी नकोदर से महज 300 मीटर दूर रॉयल टावर के बाहर बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी / इससे गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठ रहे टिम्मी की छाती के पास 4 गोलियां लगीं, जबकि गनमैन जख्मी हो गया / दोनों को पहले प्राइवेट अस्पताल में ले गए, मगर वहां से सरकारी अस्पताल में भेज दिया था / इस बीच टिम्मी की मौत हो चुकी थी / सूचना मिलने पर आईजी गुरशरण सिंह संधू और एसपी सरबजीत सिंह बाहिया क्राइम सीन पर पहुंच गए थे / रात 11:30 बजे तक पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटी थी / एसपी ने कहा कि गनमैन मनदीप सिंह ने बताया कि व्यापारी अपनी सिटी स्टाइल गारमेंट शॉप बंद कर रॉयल टावर से बाहर निकले और गाड़ी में बैठकर गाड़ी चलाने वाले थे /

वह भी बैठ रहा था / इस दौरान बाइक पर आए शूटर ने फायर कर दिए / जवाबी फायरिंग की तो एक शूटर को गोली लग गई / शूटर की गोली उसकी छाती की साइड में लगी / एसपी ने माना कि सोशल मीडिया के जरिये एक नंवबर को खुद को रिंदा बताने वाले शख्स ने तीस लाख की फिरौती मांगी थी / उसकी दो बेटियां हैं / व्यापारी नकोदर के आदर्श नगर का रहने वाला था /
मृतक टिम्मी के पिता हरमिंदर सिंह वारदात वाली जगह पर गुमसुम खड़े रहे / बोले- ‘मेरा पुत्त चला गेआ, पुलिस ने की कीता, इक महीना पैहलां धमकी मिली सी / परचा दर्ज करके जिम्मेदारी खत्म कर दित्ती / रोते हुए बोले- मेरा सब कुछ चला गया / हत्यारों ने उनका जवान बेटा उनसे छीन लिया / पुलिस अगर धमकी को संजीदगी से लेती तो उनका बेटा जिंदा होता / इस मामले में हैरानी वाली बात तो यह है कि न तो किसी विधायक का कोई बयान आया और ना ही मुख्यमंत्री पंजाब की और से कोई प्रतिक्रिया वहीं पुलिस के सुस्त कार्य शैली पर सवाल जरूर उठा रहे हैं /

































