PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

ला ब्लॉसम्स स्कूल में हुआ चार साहिबजादों के शहीदी सप्ताह का आयोजन,

martyrdom-week-of-four-sahibzadas-organized-in-la-blossoms-school-jalandhar

.

.

PTB News “शिक्षा” : ला ब्लॉसम्स स्कूल जालंधर के परिसर में छोटे साहिबजादों को समर्पित शहीदी सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर बच्चों को सिक्ख समाज के स्वर्णिम इतिहास से रूबरू करवाया गया। विशेष सभा में बच्चों को बताया गया कि हिंदु धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी ने अपना बलिदान दिया।

.

.

उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह,फतह सिंह और माता गुजरी जी ने अपना बलिदान दिया। इस तरह अपने देश और धर्म की खातिर गुरु गोबिंद सिंह जी का पूरा परिवार शहीद हो गया। विद्यार्थियों को चार साहिबजादे की विडियो दिखाकर उनकी शहादत की जानकारी दी गई।

.

.

.

इस अवसर पर बच्चों ने चार साहिब जादों की जीवनी को कविताओं के माध्यम से सुनाया। इस सप्ताह उनकी अविस्मरणीय शहादत को विद्यार्थियों ने पूरे जोश और दुख के साथ याद किया। इस अविस्मरणीय अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका वंदना मड़िया ने गुरु गोबिंद सिंह जी, उनके चार साहिबजादें और माता गुजारी के त्याग , बलिदान और आस्था को याद करते हुए कहा कि चार साहिबजादों की शहादत सिक्ख इतिहास का महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है। भारत के हर देशवासी को चार साहिबजादों की शहादत को श्रद्धांजलि देनी चाहिए।

.

.