PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

कृषि कानून को लेकर अकाली दल का हल्ला बोल, हरियाणा से दिल्ली आने वाले सभी रास्ते हुए बंद, भीषण जाम में फंसे लोग,

massive traffic jam in national capital due to protest of shiromani akali dal Delhi All roads coming from Haryana to Delhi closed people stuck in traffic

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) द्वारा आज प्रोटेस्ट मार्च किया जा रहा है, हालांकि दिल्‍ली पुलिस (Delhi Police) ने शिरोमणि अकाली दल के गुरुद्वारा रकाब गंज से संसद तक होने वाले मार्च को कोरोना वायरस की गाइडलाइंस के मद्देनजर अनुमति नहीं देने के साथ नई दिल्ली में धारा 144 लागू कर रखी है /

.

इसके बाद भी दिल्‍ली की सड़कों पर शिरोमणि अकाली दल के सैकड़ों कार्यकर्ता जमा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं / इस वजह से कई रूट्स पर ट्रैफिक धीमा चल रहा है, तो कहीं भीषण जाम (Traffic Jam) लग गया है / यही नहीं, इस आंदोलन को देखते हुए हरियाणा से दिल्‍ली आने वाले सभी रास्‍ते भी बंद कर दिए गए हैं, जबकि बॉर्डर सील होने की वजह से आम जनता को काफी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है /

.

.

आपको यह भी बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल समेत पंजाब से आए कई बड़े नेता और सैकड़ों की संख्‍या में कार्यकर्ता शामिल हैं / वैसे दिल्‍ली पुलिस द्वारा कई रोड बंद करने के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने कहा था कि हमारे लोगों को रास्ते में रोका जा रहा है / सरकार हमारे पीसफुल प्रोटेस्ट को रोकना चाह रही है /

.

इसके अलावा उन्‍होंने चेतावानी भरे अंदाज में कहा कि यह प्रोटेस्ट होकर रहेगा, हालांकि दिल्‍ली पुलिस की तमाम कवायद के बाद भी अकाली दल ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब से संसद भवन के लिए मार्च निकालने में सफलता हासिल की है / जानकारी के मुताबिक, अकाली दल के मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़ के झाड़ोदा कलां बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की है /

.

इसके अलावा निजामपुर बॉर्डर, सिद्दीपुर गांव समेत अन्य सभी बॉर्डर बंद कर दिए हैं / वहीं, इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने गुरुद्वरा रकाबगंज रोड, आरएमएल हॉस्पिटल, जीपीओ, अशोका रोड और बाबा खड़क सिंह मार्ग से भी लोगों को बचने की सलाह दी थी / यही नहीं, दिल्‍ली पुलिस ने शंकर रोड पर पुख्‍ता सुरक्षा व्यवस्था की है / शिरोमणि अकाली दल के मार्च में शामिल होने के लिए पंजाब से दिल्‍ली आए वाहनों को सीआरपीएफ और

.

दिल्ली पुलिस के जवानों ने गुरुवार रात को बॉर्डर से वापस कर दिया था / वहीं, दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट्स से लोगों को बचने की सलाह दी थी / इसके अलावा केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के आंदोलन को देखते दिल्‍ली मेट्रो ने भी बड़ा कदम उठाया है / डीएमआरसी ने पंडित श्रीराम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्‍टेशन बंद कर दिए हैं /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें