PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

सरकार नॉन टीचिंग कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे – जगदीप सिंह

Meeting of Non Teaching Employees Union

PTB News “शिक्षा” : प्राईवेट कॉलेज नॉन टीचिंग इम्पलाईज यूनियन पंजाब की कार्यकारिणी की बैठक लाजपत राय डीएवी कॉलेज जगराओं में की गई। जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्रधान श्री राजीव शर्मा, डीएवी कॉलेज अमृतसर ने की। यूनियन के महासचिव श्री जगदीप सिंह, लाजपत राय डीएवी कॉलेज जगराओं ने विभिन्न कॉलेजों से आए हुए कर्मचारियों को पंजाब सरकार में लम्बित चली आ रही मांगों के बारे में अवगत कराया जिनमें छठे वेतन आयोग की सिफारशों के नोटिफिकेशन को लागू करना, 1-12-2011 से नए ग्रेड पे संशोधित करना, अंतरिम राहत, हाउस रैंट एवं मैडिकल भत्ते में हुई वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी करना, 4:9:14 स्टेप अप इंक्रीमेंट लागू करना, पैंशन, गे्रच्यूटी इत्यादि हैं।

इन सभी मांगों के बारे में विस्तृत रूप से विचार विमर्श हुआ। आए हुए पदाधिकारियों में बरनाला से उप प्रधान मनोज पांडे, अजय गुप्ता, एम.एम.मोदी कॉलेज पटियाला, एच.एम.वी कॉलेज के लखविन्द्र सिंह, डीएवी कॉलेज अमृतसर के सुनील कुमार ने अपने अपने विचार प्रकट कर सरकार से अपील की कि इस बदलाव से कर्मचारियों को बहुत उम्मीदें है और इस सरकार को बनाने में जो योगदान कर्मचारियों का है उसको नकारा नहीं जा सकता। इसलिए सरकार उनकी मांगें पहल के आधार पर पूरा करे। इस बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में हर एम.एल.ए. को नॉन टीचिंग कर्मचारियों के बारे में अवगत करवाया जाएगा।

इस अवसर पर एच.एम.वी जालंधर से राजीव भाटिया, रवि मैनी, पटियाला से स. शमशेर सिंह, समाना से स.अमरीक सिंह, हिन्दू कॉलेज अमृतसर से शाम लाल, डीएवी कॉलेज मलोट से कौशल गर्ग, अबोहर से अशोक कुमार, राजिन्द्र कुमार, लाजपत राय डीएवी कॉलेज जगराओं से सर्बजीत, दाखा से रनवीर कुमार, सुरेश शर्मा, फिरोजपुर से स.हरजिन्द्र सिंह सहित पंजाब के विभिन्न कॉलेजों के पधादिकारी भी मौजूद थे।