PTB Crime News लुधियाना : दिमागी संतुलन खोए मानिसक रोगी ने दोराहा के रामू अहाते में जम कर उत्पात मचाया। पहले उसने अहाते का शीशा तोड़ दिया। इस पर अहाता मालिक ने उसे काबू करके इसकी सूचना आरोपित के परिवार को दी। इसी बीच बीच आरोपित ने चाकू उठा कर अहाता मालिक के चेहरे पर हमला कर दिया। नतीजतन वह बुरी तरह जख्मी हो गया। साथ ही गैस सिलेंडर को खोल कर आग लगाने की धमकी देकर अहाता मालिक के साथी को बंधक बना लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के साथ काबू किया और अहाता मालिक रामू को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।
जानकारी के अनुसार अरुण कुमार निवासी लुधियाना का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। कोई व्यक्ति उसे लुधियाना से दोराहा छोड़ गया, वहीं अरुण ने बेअंत सिंह चौक के पास रामू के अहाते का शीशा तोड़ दिया गया और हुड़दंग मचाया। अहाता मालिक ने टूटे शीशे के पैसों की मांग की। इसकी सूचना परिवार को दी गई। परिवार के सदस्यों ने कहा कि अरुण का दिगामी संतुलन बिगड़ा हुआ है। वह उसे पकड़ के रखे और उनके परिवार वाले आकर उसे ले जाएंगे और पैसे दे जाएंगे। वहीं अरुण कुमार ने अहाते में पड़ा चाकू उठा रामू पर हमला कर रामू के चेहरे पर चाकू मार दिया और वहां पड़े गैस सिलेंडर को खोलकर आग लगाने की धमकी देने लगा। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर दोराहा थाना के एएसआइ पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे व अरुण को काबू किया।





































