PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

गृह मंत्रालय ने भेजा सभी राज्यों को सख्त आदेश, क्या कुछ लिखा?

MHA Advisory To All States For Hanuman Jayanti

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : रामनवमी पर हिंसात्मक घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट पर है और इसी के चलते अब हनुमान जयंती को लेकर देश के सभी राज्यों को खास एडवाइजरी जारी की गई है। गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी करते हुए राज्य सरकारों को हनुमान जयंती पर अपनी पुख्ता तैयारी रखने को कहा है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि, राज्य सरकारें हर हाल में यह सुनिक्षित करें कि हनुमान जयंती का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। इस दौरान समाज में सांप्रदायिक सद्भाव न बिगड़ने पाए और कानून-व्यवस्था कायम रहे। मंत्रालय ने कहा कि, सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले कारणों और तत्वों पर पैनी निगरानी रखी जाए और तत्काल कार्रवाई हो।

मालूम रहे कि, 6 अप्रैल को हनुमान जयंती बनाई जानी है। हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में हनुमान जयंती बनाई जाती है। इस दौरान देशभर के मंदिरों में और अनेकों जगहों पर हिन्दू समाज द्वारा कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। साथ ही जोरोशोरों से रैलियां भी निकाली जाती हैं। जहां इन रैलियों के दौरान ही अन्य धर्म के लोगों के साथ कई बार हिंसा पनप जाती है।

ध्यान रहे कि, हाल ही में रामनवमी के पर्व पर बिहार और बंगाल में भारी हिंसा हुई थी। मुस्लिम पक्ष और हिन्दू पक्ष के लोगों में तकरार हो गई। जिसके बाद पत्थरबाजी और आगजनी जैसी घटनाएं देखने को मिलीं। दोनों ही राज्यों में हिंसा इतनी भयानक रूप से पनप गई कि पुलिस-प्रशासन की स्थिति भी लाचार सी नजर आई।

Latest News