.
mining case cbi conducting searches at 11 locations including saharanpur dehradun and lucknow uttar pradesh meerut
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ यूपी : सहारनपुर में रेत खनन के अवैध पट्टे आवंटित किए जाने के मामले में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की 11 जगहों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है / सहारनपुर में पट्टों के आवंटन के मामले में नई प्राथमिकी दर्ज की है, जिसके बाद यह छापेमारी हो रही है / सीबीआई की टीम ने रेत खनन के पट्टों के आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामसे में सहारनपुर, देहरादून और लखनऊ समेत करीब 11 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की है /
..
सहारनपुर में सीबीआई की टीम ने पूर्व बसपा एमएलसी व खनन माफिया इकबाल के आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की है / इसके अलावा उनके मिर्जापुर स्थित आवास पर सीबीआई की टीम मौजूद है / मिर्जापुर आवास पर सीबीआई टीम की दो गाड़ी पहुंची हैं। वहीं, लखनऊ और उत्तराखंड के देहरादून में भी छापेमारी हुई /
..
बताया जा रहा है कि मिर्जापुर आवास पर पूर्व एमएलसी इकबाल से पूछताछ की जा रही है / जानकारी के अनुसार ग्लोकल यूनिवर्सिटी के लिए मनमाने ढंग से सभी मानकों को ताक पर रखकर जबरन जमीन खरीदने और खनन को लेकर छापेमारी की गई है / पूर्व एमएलसी के सहारनपुर में होने की पुष्टि के बाद ही छापा मारा गया / संबंधित दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
mining case cbi conducting searches at 11 locations including saharanpur dehradun and lucknow uttar pradesh meerut




































