PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

जालंधर में बाप-बेटे ने की सरेराह गुंडागर्दी, नाबालिग को बालों से पकड़कर घसीटा और पीटा,

minor was caught and beaten dragged by the hair and dragged on the road the boy said i pressed my throat so much that the tongue had come out Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के लतीफपुरा इलाके में एक दुकानदार बाप-बेटे ने एक नाबालिग लड़के के साथ सरेराह गुंडागर्दी करते हुए बालों से पकड़कर पहले घसीटा और जबरन गले से पकड़कर दूसरी दुकान पर ले आए, फिर उसे बालों से खींचकर सड़क पर घसीटते हुए ले गए / मामला दबा रह जाता, लेकिन पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद लड़के ने पुलिस को इस मामले की शिकायत दी /

.

.

पुलिस को दी शिकायत में लड़के का कहना है कि दोनों ने दुकानदारी की रंजिश में उसका गला इतना दबाया कि जीभ तक बाहर आ गई थी / बीती देर रात शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना डिवीजन 6 ने आगे की जाँच शुरू कर दी है / पीड़ित ने बताया कि कुछ दूरी पर दूसरी दुकान है / उसके मालिक अंकल वहां से गुजर रहे थे, हालांकि उसने ऐसा कुछ नहीं कहा कि जो उनके खिलाफ हो, फिर भी वे अचानक आए और उसे गले से पकड़ लिया /

.

.

इसके बाद उसे खींचते हुए अपनी दुकान की तरफ ले गए / उसके साथ मारपीट की गई, विरोध करने की कोशिश की तो दुकानदार का बेटा भी आ गया / उसने भी पीटना शुरू कर दिया / इसके बाद दोनों ने उसे गर्दन व बालों से पकड़ा और सड़क पर घसीटते हुए ले गए / पीड़ित ने बताया कि वे उसे अपनी दुकान के पास ले गए और गुस्से में पीटते हुए उसका गला दबाना शुरू कर दिया /

.

.

उसकी सांस तक रुक गई थी और जीभ बाहर निकल आई थी / वह बचाव के लिए चिल्ला तक न सका / बाप-बेटे ने उसे जान से मारने की कोशिश की, उसके छटपटाने पर व आसपास के दुकानदारों के इकट्‌ठा होने के बाद वह उनके चंगुल से छूट सका / नाबालिग लड़के ने कहा कि उसने पुलिस को मामले की शिकायत कर दी / पहले दूसरे दुकानदारों के सामने बाप-बेटे मुकरते रहे कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, हालांकि एक CCTV फुटेज में उनकी करतूत कैद हो गई थी, जिसे देखकर मामले का खुलासा हो गया /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Latest News