PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

आम आदमी पार्टी के नेता पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला,

misdeed case registered against nayagaon resident Punjab Aam Aadmi Party Aap Leader

PTB Big न्यूज़ मोहाली : नयागांव के रहने वाले आम आदमी पार्टी के नेता एवं नगर काउंसिल नयागांव के पूर्व उप प्रधान पर शुक्रवार देर रात दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। लेकिन आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की पहचान कृष्ण यादव निवासी नयागांव के रूप में हुई है। आरोपी विधानसभा चुनाव से पहले आप में शामिल हुआ था।

जानकारी के अनुसार इलाके की रहने वाली 25 वर्षीय एक महिला ने बीती शुक्रवार की शाम पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर घटना सम्बन्धी जानकारी दी थी। इसके पश्चात स्थानीय पुलिस की तरफ से कार्रवाई करते हुए महिला सब इंस्पेक्टर गगनदीप कौर ने पीड़ित से फोन पर बात की। पीड़ित को बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने बुलाया गया।

सब इंस्पेक्टर गगनदीप कौर ने मामले में पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। देर रात ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए खरड़ अस्पताल ले जाया गया था। वहीं पीड़िता की छोटी बहन ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा है कि आरोपी अपने राजनीतिक रसूख एवं पैसे के बल पर समझौते का दबाव बना रहा है और तरह-तरह की धमकियां दिलवा रहा है। जिस कारण हमारे परिवार को खतरा है।

वहीं मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस मामले में बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नगर काउंसिल नयागांव के पूर्व उपप्रधान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बना दी गई हैं। पुलिस आरोपी के सभी ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। लेकिन आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।