PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : हल्का उत्तरी विधानसभा के वार्ड न 1 के अंतर्गत नवज्योति कॉलोनी और सराभा नगर की सड़को का शुभारम्भ क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी द्वारा किया गया।
इस अफसर पर वार्ड न 1 के निवासियों ने विधायक का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विधायक ने समूह इलाका निवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया और अपने संबोदन में कहा की वह जनता की सेवा करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। हैनरी ने कहा क्षेत्र में नई सड़को के साथ समाज के गरीब एवं कमजोर तबको को उत्तम श्रेणी की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ ही साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए स्मार्ट विद्यालयों की स्थापना की जा रही है।
उन्होंने यकीन दिलाया कि न तो उत्तरी हल्के की जनता के हितो की अनदेखी होगी और न ही क्षेत्र में विकास सम्बन्धी किसी भी प्रकार की कमी होगी। हैनरी ने बताया की चुनावों से पूर्व उन्होंने जनता से यह वायदा किया था की अगर उत्तरी हल्के के जनता उन्हें जीत का आशीर्वाद देगी तो वह सम्पूर्ण रूप से उत्तरी क्षेत्र की नुहार बदल देंगे और आज क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से नार्थ हल्के में चहुंमुखी विकास हो रहा है।
इस सामरोह में राजिंदर नागरा, अमृत लाल, कमलजीत सिंह, राजेश धीमान, सुमित कुमार, कोमल रानी, आंकना रानी, पीताम्बर जीत, रंजीत सिंह संधू, जसबीर सिंह, विजय ताख़ी, हरभजन सिंह, जसबीर सिंह, अवतार सिंह, मंजीत कोर, सरबजीत कोर, जसबीर सिंह, रमन थिंड, अश्वनी कुमार, जगदीश स्याल, राजबीर सिंह संधू, भूपिंदर ठाकुर, सुरजीत सिंह, निर्मल कोर, अवतार नागरा,सुबाष यादव, गुरशरण सिंह आदि उपस्तिथ थे।



































