PTB Crime न्यूज़ तरनतारन : पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं आज पट्टी में चेयरमैन मेजर सिंह धारीवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि वह पट्टी की मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और एमएलए हरमिंदर सिंह गिल के करीबी सहयोगी हैं।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 11 बजे मेजर गांव संघवा में अपने एसजीआई पैलेंस में बैठे थे। तभी कछ यवक हथियार लेकर पैलेस के अंदर घुसे और मेजर को गोलियों मार दी। उन्हें तरत अस्पताल लेकर गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद पुलिस ने कातिलों को पकड़ने के लिए अलर्ट करवा दिया है। कत्ल की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।








































