PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर निगम में बोले विधायक रमन अरोड़ा व शीतल अंगुराल, स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में हुई है करोड़ों रुपए की सीधे तौर पर धांधली,

MLA Raman Arora and Sheetal Angural said in Jalandhar Corporation crores of rupees have been directly rigged in smart city project Jalandhar

तीन दिन में अवैध निर्माणों की दी जाये रिपोर्ट, नहीं तो होगी बड़े स्तर पर करवाई,

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : बीती देर रात जोशी हॉस्पिटल को लेकर हुए हंगामें का मुद्दा आज भी जालंधर निगम ऑफिस में गूंजता रहा / वहीं इस दौरान सेंट्रल हल्के विधायक रमन अरोड़ा व वेस्ट हल्के से विधायक शीतल अंगुराल निगम अधिकारीयों से मिलने शहर में हो रहे अवैध निर्माणों को लेकर चर्चा करने पहुंचे /

इस दौरान सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा ने सीधे तौर पर कहा है कि स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में करोड़ों रुपए की धांधली हुई है / इस पूरे प्रोजैक्ट में घोटाले की जड़ने जमीन के अंदर तक फैली हुई हैं / इसकी जांच करवा कर जिम्मेदार अफसर और संबंधित नेता के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा /

वहीं वेस्ट हल्के से विधायक शीतल अंगुराल ने कहा है कि उनके हलके में 120 फुटी रोड पर करोड़ों रुपए से स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट चल रहे हैं / इन कामों में जमकर धांधली हुई है / उन्होंने कहा कि पिछले विधायक ने टैंडर में गड़बड़ी करवाया, नगर निगम के कई अफसरों के ये बातें पता हैं, लेकिन अफसर दबाव में काम कर रहे थे /

वहीं सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में धांधली करने वाले अफसर बख्शे नहीं जाएंगे / उन्होंने कहा कि सभी कामों की विभागीय जांच के साथ विजीलैंस जांच करवाएंगे / इसके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान से संबंधित अफसरों के खिलाख सख्त एक्शन की मांग करेंगे / इसके अलावा अगर जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंगे, लेकिन 120 फुटी रोड पर हुए घोटाले का पर्दाफाश कर जिम्मेदार अफसरों और संबंधित नेताओं को सजा जरूर दिलवाएंगे /

इससे पहले नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा और अन्य अफसरों के साथ मीटिंग करते हुए विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल ने कहा कि सभी अफसरों को अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना होगा / अब पहले जैसा काम नहीं होगा / उन्होंने कहा कि करप्शन खासकर बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पैक्टर और अन्य अफसरों की शिकायत बरदाश्त नहीं की जाएगी /

वहीं विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल ने सयुक्त रूप से कहा कि चुनाव के वक्त अफसरों की मिलीभगत से कई बड़े अवैध कामर्शियल निर्माण हुए, कई अवैध कालोनियां बनाई गई हैं, सभी की रिपोर्ट तीन दिन में दें, जिससे संबंधित अवैध कामों पर जल्द से जल्द एक्शन और भृष्ट अधिकारीयों के खिलाफ भी बड़ी करवाई की जा सके /

वहीं इस मीटिंग के दौरान जोशी अस्पताल द्वारा अवैध रूप से बेसमेंट की खुदाई का मसला भी उठाया गया, जिस पर कमिश्नर करणेश शर्मा ने जांच के अपने ज्युनियर अधिकारीयों को आदेश दे दिए हैं / यहां बेसमेंट की खुदाई कांग्रेसी नेता और ठेकेदार जब्बार खान द्वारा करवाई गई है और यह बिना किसी परमीशन के जो बेसमेंट की खुदाई करने के कारण आस-पास के घरों को हुए नुकसान का बारे में भी विचार विमर्श किया जायेगा / अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में निगम अधिकारी जिनके ऊपर भ्र्ष्टाचार के इल्जाम अगते आये हैं आने वाले समय में क्या करवाई करते हैं /