PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

स्वर्गीय गायक राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार पर चोरों का आंतक, कई कलाकारों और लोगों के मोबाइल फोन हुए चोरी,

mobile-phones-of-several-artists-and-people-were-stolen-at-the-funeral-of-late-singer-rajvir-jawanda-jagraon

.

PTB Big न्यूज़ जगराओं : पंजाब के प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के निधन के बाद उनके पैतृक गांव पोना में अंतिम संस्कार के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार में पहुंचे कई कलाकारों और लोगों के 150 से अधिक मोबाइल फोन चोरी हो गए। इस घटना की जानकारी गायक गगन कोकरी ने अपने सोशल मीडिया वीडियो के जरिए दी।

.

.

गगन कोकरी ने बताया कि संगीत जगत से जुड़े अनेक कलाकार राजवीर जवंदा को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। वहां मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात लोगों ने फोन चोरी कर लिए। कोकरी ने कहा कि उनका खुद का फोन, जसवीर जस्सी और पिंकी धालीवाल के दो मोबाइल सहित कई अन्य गायकों, संगीतकारों और डायरेक्टर्स के फोन चोरी हो गए हैं।

.

.

उन्होंने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शोक के मौके पर ऐसा काम करना बेहद शर्मनाक है। उनके मुताबिक यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं लगता, इसमें करीब 20-25 लोगों का गिरोह शामिल हो सकता है। गगन कोकरी ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस चोरी से जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो उसे जरूर साझा करें।

.

.

बताया जा रहा है कि फोन चोरी होने के कारण कई लोगों को घर लौटने में परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनके पास नेविगेशन या संपर्क करने का कोई जरिया नहीं बचा था। गौरतलब है कि राजवीर जवंदा का बचपन भी इसी गांव में बीता था और यहीं से उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी।

.