.
.
modi government opened box for jammu and kashmir sent 4-4 thousand rupees to 8 lakh people account
(पढ़ें पहली बार पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को बड़ी सौगात दी है / इसके तहत सरकार ने आठ लाख परिवारों के बैंक अकाउंट में चार-चार हजार रुपये भेज दिए हैं / जानकारी के मुताबिक, यह पैसा धारा 370 में संशोधन से पहले ही भेज दिया गया था / जल्द ही दो-दो हजार रुपये और भेजे जाएंगे यह रकम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत भेजी गई है / सरकार चाहती है कि इस पैसे के जरिये वहां के किसान किसान बिना कर्ज लिए खेती-किसानी कर सकें /
.
जानकारों का कहना है कि आर्टिकल 370 में संशोधन के बाद अब पैसा भेजने के काम में तेजी आएगी, क्योंकि वहां का शासन सीधे केंद्र से चल रहा है / बता दें कि जम्मू-कश्मीर की करीब 80 फीसदी जनसंख्या कृषि पर निर्भर है / केसर की खेती तो सबसे ज्यादा मशहूर है सेब के बागान हैं / इसके अलावा धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, दलहन, कपास, तंबाकू, गेहूं व जौ भी पैदा किया जाता है / यहां बड़े पैमाने पर फूलों की खेती भी होती है वहीं, लद्दाख में चने की खेती होती है /
.
प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 370 में संशोधन के बाद राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा है कि सभी योजनाओं का लाभ जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिलेगा / इस संदेश से पहले ही उनकी सरकार वहां के किसानों को काफी पैसा जारी कर चुकी है /
.
सबसे ज्यादा फायदा बारामुला, कुपवाड़ा, बड़गाम, पुंछ और पुलवामा में हुआ है / अब राज्य के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त का पैसा भेजने की तैयारी हो रही है / कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक 8 अगस्त तक केंद्र सरकार ने सबसे ज्यादा 77038 लोगों को कुपवाड़ा में लाभ पहुंचाया है / बारामुला 75391 लाभार्थी किसानों के साथ दूसरे स्थान पर है / बड़गांव में 63392, जम्मू में 57095 और पुलवामा में 38592 लोगों के बैंक अकाउंट में चार-चार हजार रुपये भेजे गए हैं /
.
किसी भी जगह के किसान को पीएम-किसान सम्मान निधि का पैसा तब मिलता है जब वहां की राज्य सरकार उस क्षेत्र के किसानों का ब्योरा भेजे / जहां पर कम किसानों का ब्योरा भेजा गया वहां पर बहुत कम किसानों को फायदा हुआ / जैसे लेह-लद्दाख में सिर्फ 4878 और कागरिल में 7782 लोगों को ही अब तक पैसा मिल सका है / श्रीनगर में सबसे कम केवल 3935 किसान ही लाभान्वित हुए हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
modi government opened box for jammu and kashmir sent 4-4 thousand rupees to 8 lakh people account


































