.
.
pakistans fury continues now thar express also banned after compromise
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ कश्मीर : कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तान की बौखलाहट जारी है / पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस के बाद अब थार एक्सप्रेस भी रोक दी है / यह ट्रेन बाड़मेर के मुनाबाओ से पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थित खोखरापार के बीच चलती है / एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने समझौता ट्रेन सेवा को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया था / पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने यह ऐलान किया थार एक्सप्रेस एक साप्ताहिक यात्री ट्रेन है /
.
.
दरअसल, थार एक्सप्रेस भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली सबसे पुरानी रेल सेवा है / मुनाबाओ एवं खोखरापार क्रमश: भारत एवं पाकिस्तान में अंतिम सीमांत स्टेशन हैं / यह रेल सेवा 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध के बाद पटरियां क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण रोक दी गई थी, जिसे 41 साल बाद 18 फरवरी 2006 को फिर से शुरू किया गया था /
.
.
भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी चीन से सलाह-मशवरा करने के लिए शुक्रवार को बीजिंग पहुंचे / रेडियो पाकिस्तान के अनुसार चीन यात्रा के दौरान कुरैशी चीन के नेतृत्व के साथ कई महत्वपूर्ण बैठक करेंगे / चीन रवाना होने से पहले विदेश मंत्री ने कहा कि वह चीन के नेतृत्व को कश्मीर के ताजा हालात से अवगत कराएंगे /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
pakistans fury continues now thar express also banned after compromise


































