PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

सांसद व पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने की एक बार फिर से मोदी सरकार से बड़ी अपील,

Modi Government Should Bring Back Students Trapped In Ukraine Bhagwant Mann

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के सांसद सांसद भगवंत मान ने केंद्र सरकार से यूक्रेन में फंसे छात्रों की मुफ्त और सुरक्षित वापसी की अपील की है / भगवंत मान ने एयरलाइंस कंपनियों द्वारा हवाई टिकट की कीमतों में मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की / भगवंत मान ने छात्रों और अन्य यात्रियों के साथ एयरलाइंस कंपनियों की इस अंधी लूट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया /

भगवंत मान ने कहा कि यूक्रेन में पढ़ने वाले सैकड़ों भारतीय छात्रों को यूक्रेन और रूस के बीच प्रतिकूल स्थिति के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है / भारत सरकार ने छात्रों को यूक्रेन छोड़कर स्वदेश लौटने की सलाह तो दी लेकिन उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है /

छात्रों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने न तो किसी एयरलाइन को जिम्मेदारी सौंपी है और न ही एयर टिकट की कीमतों को नियंत्रित किया है / यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है / आपको बता दें भगवंत मान पहले पंजाब के पहले सांसद हैं जो हमेशा ही विदेशी धरती पर मुसीबत में फंसे भारतीयों के लिए पहल के आधार पर आगे आकर मदद करते रहे हैं और इस बार फिर से उन्होंने मोदी सरकार से अपील कर पहल करते हुए यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए मदद की अपील की है /