.
.
Moga bomb found in Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मोगा : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां जिला मोगा में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब जिंदा बम मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई /
.
.
जानकारी के अनुसार यह जिंदा बम कबाड़ उठा रहे एक व्यक्ति को दिखाई दिया / बताया जा रहा है कि जब कबाड़ उठाने वाला व्यक्ति कबाड़ उठा रहा था तो उसे यह बमनुमा चीज दिखाई दी जिसके बाद उसने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी और स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना पुलिस अधिकारीयों को दी /
.
.
बम मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर मोगा पुलिस के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंधी कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन बम निरोधी दस्ते को जांच के लिए बुला लिया गया है / पुलिस का कहना है कि यह बम तोप का लग रहा है / वहीं बम मिलने की सूचना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Moga bomb found in Punjab






































