.
.
Moga love marriage wife murder Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ मोगा : मोगा से एक दिलदहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है जहँ एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को दिनदिहाड़े सरेराह तेजधार हथियार से कई वॉर करके मौत के घाट उतार दिया / इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से भागने में कामयाब हो गया / इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोगा में आज दिन -दिहाड़े पति एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर तेज़ हथियार के साथ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया / यह सनसनीखेज वारदात गोधेवाला स्टेडियम के पास घटी बतायी जा रही है / बताया जा रहा है कि जब पत्नी अपने सुबह के समय अपने बच्चे को स्कूल छोड़ कर घर वापस लौट रही थी तो रास्ते में ही उसके पति ने उस पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया, जिस के साथ महिला की मौके पर ही मौत हो गई /
.
.
जानकारी के अनुसार आरोपी पति की पहचान संजू के रूप में हुई है और यह भी पता चला है कि लगभग दस साल पहले आरोपी संजू उक्त म्रतिक लड़की को घर से भगा कर ले गया था और उससे विवाह कर लिया था / वहीं इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गई व घटना सम्बन्धी जांच में जुट गई है / फ़िलहाल पुलिस ने महिला की लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Moga love marriage wife murder Punjab

































