PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता को ED ने भेजा समन, इस तारीख तक पेश होने का मिला आदेश,

money-laundering-case-ed-summons-actor-mahesh-babu-on-28-april-know-about-case-hyderabad

PTB News मनोरंजन / हैदराबाद : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हैदराबाद स्थित रियल एस्टेट फर्मों में मनी लॉन्ड्रिंग जांच में अभिनेता महेश बाबू को 28 अप्रैल को तलब किया है। इससे पहले ईडी ने 16 अप्रैल को तेलंगाना में कई जगहों पर छापेमारी की थी। ईडी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने हैदराबाद के सिकंदराबाद, जुबली हिल्स और बोवेनपल्ली इलाकों में छापेमारी की थी।

.

छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुराना ग्रुप और साई सूर्या डेवलपर्स के खिलाफ की गई थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने बीते बुधवार को रियल एस्टेट निवेशकों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई सुराना समूह और साई सूर्या डेवलपर्स के खिलाफ की गई। छापेमारी सिकंदराबाद, जुबली हिल्स और

.

.

बोवेनपल्ली में स्थित परिसरों पर की गई। पीएमएलए के तहत जांच रियल एस्टेट परियोजनाओं को समय पर पूरा न करने के आरोप से जुड़ी हुई है। साई सूर्या डेवलपर्स के मालिक कंचरला सतीश चंद्र गुप्ता ‘ग्रीन मीडोज’ नाम की एक परियोजना में कथित चूक के लिए पुलिस जांच का सामना कर रहे हैं। अभिनेता महेश बाबू इस परियोजना के ब्रांड एंबेसडर थे। हालांकि, अभी तक उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं है। 

.

सूत्रों के मुताबिक, 32 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कंचरला सतीश चंद्र गुप्ता और उनकी कंपनी, हैदराबाद के वेंगल राव नगर स्थित एक प्रमुख रियल एस्टेट फर्म के खिलाफ स्थानीय पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मधुरा नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, नक्का विष्णु वर्धन ने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर अप्रैल 2021 में साई सूर्या डेवलपर्स के

.

.

ग्रीन मीडोज वेंचर (शादनगर में 14 एकड़ जमीन) में तीन करोड़ रुपये से अधिक की राशि का निवेश किया। सूत्रों के मुताबिक, परियोजना में निवेश करने वाले अन्य लोगों में डॉ. सुधाकर राव, श्रीकाकुलमा विटल महेश, राजेश, श्रीनाथ, के हरीश, कोटला शशांक, रवि कुमार, के प्रभावती, वेंकट राव और कृष्ण मोहन शामिल हैं। मामले में सुराना समूह की भी जांच की जा रही है।

.