PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

मोरबी पुल हादसा पहुंचा Supreme Court, होगी इस दिन सुनवाई,

morbi bridge incident the matter reached the supreme court hearing will be held on 14 november 2022 PTB Big News

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे पर देश-विदेश के नेताओं ने दुख जताया है। वहीं अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट में याचिका दायर कर सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में तत्काल न्यायिक आयोग नियुक्त करने की मांग की गई है।

इसके अलाला याचिका में राज्य सरकारों को पुराने और जोखिम भरे स्मारकों, पुलों के सर्वेक्षण के लिए समिति बनाने के निर्देश देने की मांग की गई है। हादसे को लेकर दायर इन जनहित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है

वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज मोरबी जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन बजकर 45 मिनट पर हादसे वाली जगह पर पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व आला अधिकारी भी होंगे। इसके बाद चार बजे वह अस्पताल में घायलों से मिलेंगे। चार बजकर 15 मिनट पर एसपी कार्यालय पहुंचेंगे। 

इससे पहले उन्होंने कल अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक भी की थी। दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोरबी हादसे के बाद दर्ज की गई एफआईआर में पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी का नाम तक नहीं है। बता दें, पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Latest News