PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी शाखाओं ने 10,000 से अधिक फलदार वृक्ष लगाकर चेयरमैन स्व. श्री अनिल चोपड़ा जी को दी हरित श्रद्धांजलि,

More than 10,000 fruit-bearing trees were planted to pay a green tribute to the Chairman, Late Sh. Anil Chopra ji

प्रत्येक वृक्ष स्व. श्री अनिल चोपड़ा जी की अद्भुत सोच एवं शिक्षा और मानवता के प्रति उनके आजीवन समर्पण को जीवंत श्रद्धांजलि है: वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा

PTB News “शिक्षा” : चेयरमैन स्व. श्री अनिल चोपड़ा जी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रेरणादायक मूल्यों एवं अमर विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी शाखाओं ने एक सराहनीय पर्यावरणीय पहल के अंतर्गत समूह के सभी शाखाओं में प्रत्येक परिसर में 150 से अधिक फलदार वृक्ष लगाए। इस अभियान के तहत लगभग 10,000 वृक्ष लगाए गए, जो विकास, स्थिरता एवं हरित भविष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं।

.

.

यह महान पहल उन सिद्धांतों को दर्शाती है जिन पर ग्रुप के चेयरमैन स्व. श्री अनिल चोपड़ा जी सदैव विश्वास करते थे। युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन, समाज सेवा एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए सकारात्मक परिवर्तन का निर्माण। शाखाओं में लगाए गए ये फलदार वृक्ष न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगे, बल्कि आने वाले वर्षों में छाया, पोषण एवं प्रेरणा का स्रोत भी बनेंगे। उनकी दूरदर्शी सोच, मूल्यों एवं शिक्षा तथा पर्यावरण के प्रति उनके अटूट समर्पण को जीवंत श्रद्धांजलि के रूप में कार्य करेगा।

.

इस पहल के अंतर्गत आम, चीकू, अमरूद, आंवला, संतरा, ब्लू गम एवं अन्य फलदार वृक्ष लगाए गए, जिससे स्टाफ सदस्य भी प्रकृति का संरक्षण करते हुए उनकी विरासत को सम्मान दे सकेंगे। वृक्षारोपण स्थलों को श्रद्धांजलि एवं प्रेरणा स्वरूप विभिन्न नाम दिए गए हैं, जिनमें श्रद्धांजलि वाटिका, स्मृति कुंज, अमृत वाटिका, चेयरमैन स्मृति वन, प्रेरणा उद्यान, आदर्श वाटिका, गुरु कृपा कुंज, स्मारक वाटिका, जीवन ज्योति वाटिका, संस्कार कुंज, हरियाली कुंज, ग्रीन ट्रिब्यूट पार्क एवं अन्य शामिल है।

.

समूह के सभी शाखाओं के डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने इस वृक्षारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे स्मरण एवं जिम्मेदारी के एक प्रेरणादायक अभियान में परिवर्तित कर दिया। इस दौरान सभी शखाओं का वातावरण एकता, कृतज्ञता एवं प्रकृति संरक्षण के संकल्प से भर गया।

.

इस अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कहा कि लगाया गया प्रत्येक वृक्ष स्व. श्री अनिल चोपड़ा जी की अद्भुत सोच एवं शिक्षा और मानवता के प्रति उनके आजीवन समर्पण को जीवंत श्रद्धांजलि है। यह पहल विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिक बनने तथा स्वस्थ पृथ्वी के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए भी प्रेरित करेगी।

.

.