PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

किसानों को दिया इस राज्य सरकार ने बड़ा तोफा, आर्मी की तरह कैंटीन और एक्सपोर्ट क्वालिटी का टैक्स फ्री सामान देने की कही बात,

mp government open kisan canteen just like army export quality tax free goods madhya pradesh bhopal

mp government open kisan canteen just like army export quality tax free goods madhya pradesh bhopal

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ मध्यप्रदेश / भोपाल : मध्यप्रदेश में आर्मी कैंटीन की तर्ज पर किसानों की कैंटीन खोली जाएगी / इन कैंटीन को लेकर कृषि विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं / आर्मी कैंटीन की तर्ज पर ही किसानों को इन कैंटीन में एक्सपोर्ट क्वालिटी का सामान सस्ते दामों पर मिलेगा / इन सामानों पर किसी तरीके का टैक्स नहीं लगाया जाएगा / यह सभी सामान पूरी तरीके से किसान के लिए टैक्स फ्री होंगे /

.

.

ये कैंटीन प्रदेश की ​259 मंडियों में खोली जाएंगी / कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि इससे किसान का सम्मान बढ़ेगा / हमारे किसान आर्मी के जवानों की तरह हैं / लॉकडाउन में जब सब कुछ बंद था तो किसानों ने जनता की मदद की / उन्होंने कहा कि हम आर्मी जैसी कैंटीन हर मंडी में किसानों को उपलब्ध कराएंगे, ताकि उन्हें एक्सपोर्ट क्वालिटी का सामान आर्मी की तरह ही मिल सके / यह सामान बिना टैक्स का होगा और सस्ते दामों पर मिलेगा /

.

कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि मंडी में आने वाले किसानों के लिए स्वास्थ्य सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है / इसके लिए अब खरीदी के दौरान मंडी में अधिकारी गेट पर खड़े होकर किसानों का हाथ जोड़कर अभिवादन और सम्मान करेंगे / इसके साथ ही मंडी में पहुंचने वाले किसानों के लिए स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी /

.

.

हर मंडी में अटल क्लीनिक खोली जा रही है / इस क्लीनिक में डॉक्टर मंडी में आने वाले किसानों की की जांच करेंगे और यदि उन्हें कोई बीमारी है, दिक्कत होती है तो उसका इलाज भी सरकार की तरफ से फ्री किया जाएगा, साथ ही जांच के साथ दवा भी निशुल्क किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी /

.

भोपाल में किसान विश्राम गृह के भूमि पूजन के दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल सीएम शिवराज सिंह चौहान की बोली बोलते सुनाई दिये / उन्होंने कहा रेस्ट हाउस का निर्माण घटिया हुआ तो अधिकारियों को उल्टा टांग दूंगा और ठेकेदार के खिलाफ FIR भी दर्ज कराऊंगा / किसी को छोडूंगा नहीं, किसानों के लिए ये विश्राम गृह AIIMS के पास बनाया जा रहा है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

mp government open kisan canteen just like army export quality tax free goods madhya pradesh bhopal