PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा मुराद शाह के वार्षिक मेले में लगवाई हाजिरी,

mp-sushil-rinku-attended-the-annual-fair-of-dera-baba-murad-shah-jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा विधायक सुशील कुमार रिंकू ने आज नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह के वार्षिक मेले में अपनी हाजिरी लगवाई और श्रद्धालुओं के बीच बैठकर मेले में हिस्सा लिया। इस दौरान पंजाबी गायक गुरदास मान की तरफ से प्रस्तुत धार्मिक कार्यक्रम में भी वह खूब झूमे और बाबा मुराद शाह जी की महिमा का श्रवण किया।

लोकसभा सदस्य ने आगे कहा कि वह पिछले कई सालों से यहां आ रहे हैं और यहां आकर उन्हें एक अलग ही रूहानी सुकून का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि डेरा बाबा मुराद शाह की महिमा सिर्फ पंजाब तक ही सीमित नहीं बल्कि देश-विदेश से बड़ी तादाद में लोग इस मेले में हाजिरी लगवाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर इस धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि हजारों लोग बाबा मुराद शाह का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रोजाना यहां आते हैं और डेरा प्रबंधन की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर तरह का प्रबंध किया गया है जोकि काफी सराहनीय कार्य है। उन्होंने पंजाबी गायक गुरदास मान की डेरे के प्रति श्रद्धा व समर्पण भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी मिसाल बहुत कम मिलती हैं जहां इस तरह की सेवा भावना का प्रदर्शन देखने को मिलता है।

Latest News