.
.
mumbai uterus fallopian tubes and many women reproductive organ removed from the body of 29 years old young man
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “हेल्थ” / मुंबई : मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में एक 29 साल के युवक के शरीर से डॉक्टरों ने महिला जननांग जैसे गर्भाशय, फेलोपियन ट्यूब और योनि को निकाला है / युवक अस्पताल नपुंसकता के इलाज के लिए आया था / डॉक्टरों का कहना है कि युवक में बेहद दुर्लभ गड़बड़ी है और अभी तक ऐसे सिर्फ 200 मामले ही सामने आए हैं / जेजे अस्पताल के डॉक्टरों ने पिछले महीने युवक की सर्जरी की थी और उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है /
.
.
अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर वेंकट गीते ने बताया कि युवक की सर्जरी 26 जून को हुई है / उन्होंने बताया कि हमने युवक के शरीर से गर्भाशय, फेलोपियन ट्यूब, सर्विक्स और योनि का एक हिस्सा निकाला है / डॉक्टर ने कहा कि सूचनाओं के मुताबिक अभी तक 200 ऐसे मामले आए हैं / इसे ‘प्रेसिस्टेंट मुलेरियन डक्ट सिंड्रोम’ कहा जाता है /
.
जानकारी देते हुए डॉक्टर गीते ने कहा कि मरीज के शरीर के स्कैन से पता चला था कि उसका टेस्टिकल अभी भी शरीर के भीतर ही है / इस समस्या को सर्जरी से सुलझाया जा सकता था, लेकिन जब हमने सर्जरी शुरू की तो हमें भीतर गर्भाशय जैसा अंग दिखा / जिसे देखने के बाद वह भी चोंक गए थे /
.
उन्होंने कहा कि एमआरआई से पता चला कि उसके शरीर के भीतर फलोपियन ट्यूब, सर्विक्स और योनि जैसे स्त्री जननांग भी हैं / डॉक्टर ने कहा, हालांकि सर्जरी सफल रही लेकिन युवक फिर भी कभी पिता नहीं बन सकेगा / क्योंकि वह ‘एजोर्स्पमिया’ से ग्रस्त है / इसमें पुरुष के सीमेन में स्पर्म नहीं होता है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
mumbai uterus fallopian tubes and many women reproductive organ removed from the body of 29 years old young man

































