भाजपा इस नेता पर खेल सकती है बड़ा दाव, नेता को मिल रहे जन समर्थन ने उड़ाई विरोधियों की नींद,
नेता की वार्ड में लोकप्रियता के चलते कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के लिए टक्कर का प्रत्याशी खोजना बना टेढ़ी खीर,
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर में लगभग सभी वार्डों में नगर निगम चुनाव की राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है / कई वार्डों में तो पाेस्टर और हाेर्डिंग वार भी शुरू हाे चुकी है / ऐसे में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते कई वार्डों में भी चहल – कदमी अभी से दिखाई देने लग गई है / ऐसा ही नजारा इन दिनों वार्ड नंबर 7 का भी है जहां नगर निगम चुनावों को देखते हुए अंदर ही अंदर चुनवों की रणनीति दावेदार प्रत्याशी शुरू कर चुके हैं /
यह वार्ड आरक्षित है और ऐसे में माना जा रहा है की वार्ड नंबर 7 से मदन लाल परिवार की भाजपा से टिकट पर दावेदारी पुख्ता मानी जा रही है / वार्ड के सभी वर्गों के मतदाता भी जनसेवा के उनके जज्बे के चलते मदन लाल को पार्षद के तौर पर देखना चाहते हैं / अपने शानदार व्यक्तित्व, कार्यशैली से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मदन लाल वार्ड के लगभग सभी मतदाताओं की पहली पसंद बन कर उभरे हैं / बेहद शालीन और ईमानदार छवि के मदन लाल के मतदाताओं से व्यक्तिगत स्तर तक के रिश्ते उनकी राजनीतिक पूंजी है /

यही वजह है कि उनको पूरे वार्ड में पार्षद चुनाव के लिए अभी से आत्मीय समर्थन मिल रहा है और पूरे वार्ड में उनके समर्थन का माहौल अभी से नजर आने लगा है / सूत्रों की मानें तो उन्हें पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाने की सहमति भी बन गयी है / ऐसे में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व अन्य आप विरोधी दलों के लिए चुनाव के लिए वार्ड 7 से उम्मीदवार तलाशना टेढ़ी खीर बना हुआ है /
वहीं PTB News ने जब मदन लाल से बात की तो उन्होंने कहना है कि अगर आगामी नगर निगम चुनावों में वार्ड के मतदाता उन्हें आशीर्वाद देकर विजयी बनाते हैं तो वह वार्ड के विकास में कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ेगें / उनका यह भी कहना है कि अगर उनका यह वार्ड पहले की तरह महिला आरक्षित रहता है तो उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कुलविंदर कौर चुनाव में उतरेंगी और अगर वार्ड पुरुष वार्ड में परिवर्तित हो जाता है तो विरोधियों को चुनावी धूल चटाने के लिए वह खुद चुनावी दंगल में उतरेगें /
आपको यह भी बता दें कि यह वार्ड पहले भी BJP का गढ़ रहा है ऐसे में अगर पिछले चुनावों की बात करें तो कांग्रेस की पार्षद नीलम रानी थी जिनका कार्यकाल बीते 24 जनवरी 2023 को समाप्त हो गया है / इससे पहले बीजेपी के दुग्गल दो बार तो उनकी पत्नी एक बार पार्षद रही हैं / ऐसे में मन जा रहा है की सत्ता परिवर्तन हुए सिर्फ अभी 10 महीने ही हुए हैं और जनता जनारदन कांग्रेस पार्टी को करीब 5 साल और 10 महीनों में आप पार्टी के कार्यों को अंदर ही अंदर भांव चुकी है / ऐसे में अब बीजेपी के उम्मीदवार पर ही सभी लोगों ने अपनी नजरने गड्ढा रखी हैं / अब देखना बहुत ही दिलचस्प होगा की अगर बीजपी मदन लाल परिवार को चुनावी मैदान में उतारती है तो आप और कांग्रेस उसके सामने किस नेता को चुनावी दंगल के अखाड़े में उतारती है /








































