PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हिंदू-मुस्लिम एकता की एक और मिसाल, एक ने मस्जिद तो दूसरे ने श्मशान के लिए दे डाली जमीन, हर तरफ हो रही है चर्चा,

muslim promote communal harmony bangladesh donated land for mosque and crematorium respectively PTB News Jalandhar

PTB न्यूज़ बांग्लादेश : बांग्लादेश के खुलना प्रभाग में एक हिंदू और एक मुसलमान व्यक्ति ने एक दूसरे के धर्मों के प्रति अपने कार्यों से सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। फकीरहाट अजहर अली डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर प्रणब कुमार घोष ने एक मस्जिद के निर्माण के लिए जमीन दान में दी है। वहीं, अवामी लीग के स्थानीय नेता शेख मिजानुर रहमान ने हिंदुओं के श्मशान घाट के लिए अपनी जमीन का एक टुकड़ा दान दिया है।

जानकारी के अनुसार फकीरहाट में जमीन के मालिक घोष से स्थानीय लोगों ने मदद मांगी थी जिसके बाद उन्होंने मस्जिद के निर्माण के लिए अपनी जमीन दे दी। इस इलाके में कोई मस्जिद नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआत में यहां प्रार्थना का एक स्थान बनाया गया था, लेकिन बाद में वहां पर लगभग 40 एकड़ जमीन में एक दो मंजिला इमारत बना दी गई।

मस्जिद के एक अधिकारी गौस शेख ने कहा कि घोष ने हमें केवल जमीन ही नहीं दी है, बल्कि जब हमने उन्हें मस्जिद में आमंत्रित किया तो वह आए और हमारे साथ बैठ कर भोजन भी किया। गौस शेख ने आगे कहा कि प्रणब कुमार घोष ने हमें इतनी जमीन दी है जितनी कि एक ईदगाह के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा इसमें महिलाओं के लिए प्रार्थना करने के लिए अलग से जगह भी है।

दूसरी ओर शेख मिजानुर रहमान की जमीन भैरव नदी के किनारे पर स्थित सनातन धर्म श्मशान के पास थी। पुराना श्मशान का मैदान बाढ़ में बह जाने की वजह से नए श्मशान का निर्माण करने के लिए उन्होंने अपनी जमीन दान कर दी। फकीरहाट यूनियन काउंसिल के पूर्व चेयरमैन मिजानुर ने कहा कि मैं इस बात से बहुत आहत था कि एक समुदाय के पास अपने मृतकों का अंतिम संस्कार करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी।