PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

बड़ी ख़बर, महिला कांस्टेबल का सरकारी क्वार्टर में पंखे से लटका शव मिलने से मचा हड़कंप,

muzaffarnagar body of female constable found hanging from fan

PTB Big न्यूज़ उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार की शाम को उस समय एक थाने में हड़कंप मच गया, जब एक महिला कांस्टेबल का शव उसके सरकारी क्वार्टर में पंखे से लटका हुआ मिला। आपको बता दें कि मृतक महिला कांस्टेबल नई मंडी सीओ कार्यालय में तैनात थी।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार की शाम को उस समय एक थाने में हड़कंप मच गया, जब एक महिला कांस्टेबल का शव उसके सरकारी क्वार्टर में पंखे से लटका हुआ मिला।मृतक महिला कांस्टेबल नई मंडी सीओ कार्यालय में तैनात थी। घटना की जानकारी मिलने पर खुद एसएसपी मुज़फ्फरनगर मौके पर पहुँचे और जाँच पड़ताल की। पुलिस ने महिला कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मामला छपार थाने का है। जहां आज शाम थाना परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में संभल जनपद की निवासी एक महिला कांस्टेबल आदर्श यादव ने चुन्नी से पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ महिला कांस्टेबल के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी जब हुई तब सीओ नई मंडी कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल आदर्श यादव ड्यूटी पर सीओ कार्यालय नहीं पहुंची। जिसके बाद पुलिस द्वारा जब महिला कांस्टेबल से उसके आवास पर संपर्क किया गया तो उसका कमरा अंदर से बंद था पुलिस ने खिड़की से देखा तो वह पंखे से चुन्नी बांध कर फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

थाने के अंदर सरकारी क्वार्टर में महिला कांस्टेबल द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों का अभी कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया है लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी विनीत जायसवाल भी छपार थाने पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस को तत्काल मामले में जांच करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Latest News