PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : विधानसभा चुनावों से पहले हर राजनेता अपनी अपनी दावेदारी ठोक रहा है ऐसे में पंजाब में सियासी पारे का चढ़ना आम बात है / ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है /
वहीं पंजाब कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए 60 सीटों पर सहमति बना दी है / सूत्र बताते हैं कि ऐसे में कभी भी पंजाब की सीटों के लिए कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए लिस्ट जारी कर सकती है /
आपको यह भी बता दें कि पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बीते दिन हुई थी / इस दौरान कुछ उम्मीदवारों के नामों पर तो पार्टी ने मोहर लगा दी है वहीं बाकी बचे 57 सीटों के उम्मीदवारों पर एक से ज्यादा नाम होने की वजह से पेंच फंस चुका है / अब इस मामले में आखिरी फैसला CEC की बैठक में कांग्रेस हाईकमान कर सकता है /



































