.
.
National delhi attack on gramin seva driver two constables dismissed
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक सिख वाहन चालक की पिटाई के मामले में जांच रिपोर्ट पेश होने के बाद दिल्ली पुलिस के 2 कर्मियों को ‘गैरपेशेवर रवैया’ अपनाने पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है / पुलिस ने यह जानकारी दी /
.
.
आपको बता दें कि 16 जून को हुई इस घटना में ‘ग्रामीण सेवा’ टैम्पो चालक और पुलिस की गाड़ी में टक्कर हो गई थी / इसके बाद सिख वाहन चालक सरबजीत सिंह और पुलिस कर्मियों में बहस हो गई जो जल्द ही हिंसक हो गई /
.
.
घटना के प्रकाश में आने के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए थे, हालांकि बाद में हुई जांच में पाया गया कि कांस्टेबल पुष्पेंद्र शेखावत और कांस्टेबल सत्यप्रकाश से इस मामले में गलती हुई है / लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था /
.
.
इस घटना के बाद मामले ने काफी तूल पकड़ा / यह नहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा था / पुलिस ने सरबजीत के बेटे 15 साल के बेटे के साथ भी मारपीट की थी /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
National delhi attack on gramin seva driver two constables dismissed






































