PTB News

Latest news
जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय एकांकी नाटक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा, रचनात्मक... रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भाई कन्हैया जी मानव सेवा संकल्प दिवस और नेत्रदान जागरूकता शिविर ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक, जालंधर में ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ का आयोजन... एच.एम.वी. की वॉलीबॉल टीम ने इंटर-कॉलेज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, पंजाब : Anti Drug Activist Parminder Singh Jhota हत्याकांड के मुख्य आरोपी का घर व मेडिकल स्टोर को बु... जालंधर : AAP पार्षद के पति पर 4 युवकों ने चाकू से किए कई वार, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता, ... पंजाब : कांग्रेसी नेता के घर की हमलावरों ने अंधाधुंध फा*यरिंग, परिवार ने लगाया कुख्यात गैंग पर सीधे ... वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम...

पी.सी.एम.एस.डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में “इन्हेंसिंग कम्युनिकेशन स्किल्स फॉर इफेक्टिव इंप्लीमेंटेशन ऑफ एनईपी 2020” पर नेशनल वेबिनार का आयोजन,

national-webinar-on-enhancing-communication-skills-for-effective-implementation-of-nep-2020-organised-at-pcmsd-college-for-women-jalandhar

.

PTB News “शिक्षा” : पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन जालंधर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के मार्गदर्शन में बी.ए. बी.एड. डिपार्टमेंट द्वारा “इन्हेंसिंग कम्युनिकेशन स्किल्स फॉर इफेक्टिव इंप्लीमेंटेशन ऑफ एनईपी 2020” विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 समग्र शिक्षा के प्रमुख घटक के रूप में संचार कौशल विकसित करने पर जोर देती है।

.

.

.

इस वेबिनार के मुख्य वक्ता श्रीमती भावना कुमारी (असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डिपार्टमेंट ऑफ हॉयर एजुकेशन, शिमला) थी। उन्होंने एनईपी को सामने रखते हुए बताया कि छात्रों को रोजगार योग्य बनने एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए संवाद कौशल का विकास बहुत आवश्यक है उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी छात्रों के समग्र विकास के लिए संवाद कौशल, सहयोग, टीमवर्क और लचीलापन जैसे जीवन कौशल पर विशेष ध्यान दिया गया है।

.

.

इस वेबिनार का उद्देश्य शिक्षकों, छात्रों और हितधारकों को आवश्यक संचार रणनीतियों से लैस करना है ताकि शिक्षण और सीखने में एनईपी 2020 सुधारों को सुचारू रूप से अपनाया जा सके। वेबिनार में विभिन्न विषयों के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यक्ष श्री नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद दादा, प्रबंधन समिति के अन्य माननीय सदस्य और प्राचार्य डॉ. पूजा पराशर ने इस ज्ञानवर्धक सत्र के सफल आयोजन के लिए बी.ए.बी.एड. डिपार्टमेंट के प्रयासों की सराहना की।

.

.

.