PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सिद्धू ने दिया बड़ा बयान, कहा डेढ़ लाख करोड़ रुपए की जमीन पर दो CM का कब्जा,

navjot sidhu says punjab two cm are land grabber

PTB Political News चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने रविवार को बड़ा सियासी हमला किया। चंडीगढ़ के लॉ भवन में ‘बोलदा पंजाब’ कार्यक्रम में सिद्धू ने कहा कि मोहाली में डेढ़ लाख करोड़ रुपए की जमीन पर अवैध कब्जा है। इसके लिए जमीन के रिकॉर्ड में हेराफेरी की गई। जस्टिस कुलदीप सिंह कमीशन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सिद्धू ने कहा कि इसमें से 900 एकड़ जमीन पर तो 2 मुख्यमंत्रियों ने ही कब्जा कर रखा है।

हालांकि सिद्धू ने यह नहीं बताया कि ये 2 मुख्यमंत्री कौन से हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि वह पंजाब के CM रह चुके नेताओं के बारे में बात कर रहे हैं या मौजूदा CM के बारे में। चूंकि किसी राज्य में एक ही CM हो सकता है ऐसे में सिद्धू ने यह भी साफ नहीं किया कि क्या दूसरे किसी राज्य का मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल है? सिद्धू ने इतना ही कहा कि रिपोर्ट पढ़ो तो उसमें कई नेताओं के नाम है। उनके बारे में जानकर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

सिद्धू का पंजाब का मुख्यमंत्री न बन पाने का दर्द रविवार को फिर छलका। सिद्धू ने कहा, ‘राजनीति में अच्छे आदमी को शोपीस बना दिया जाता है। उसे मोहरा बनाकर चुनाव जिताने के लिए रखा जाता है। कैंपेन करवाने के बाद उसे शोपीस बनाकर रख देते हैं लेकिन अब मैं किसी का शोपीस और मोहरा नहीं बनूंगा।’ सिद्धू का बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि कल ही उन्होंने कहा था कि उनके पास कोई प्रशासनिक पावर नहीं है। उनके पास सिर्फ ऑर्गेनाइजेशन है मगर वहां भी जनरल सेक्रेटरी और दूसरे पदों पर किसी को नहीं लगाने दिया जा रहा।

सिद्धू ने कहा कि वह प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का साथ नहीं छोड़ेंगे। जो वचन दिया है, उस पर कायम रहेंगे। सिद्धू ने यह बात तब कही, जब उनसे पूछा गया कि उन पर भरोसा करके लोग कांग्रेस को जिता भी दें मगर बाद में उन्हें कोई जिम्मेदारी यानी CM न बनाया गया तो? इस पर सिद्धू ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिलेगी, निभाएंगे। अगर कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई तो भी राहुल-प्रियंका का साथ नहीं छोड़ेंगे। हालांकि वह तभी साथ होंगे, जब मुद्दा पंजाब के हित का होगा।

सिद्धू ने स्कूली शिक्षा के मुद्दे पर भी केजरीवाल पर हमला किया। सिद्धू ने कहा, ‘जब केजरीवाल सत्ता में आए थे तो 8 लाख नौकरियों की बात कही लेकिन सिर्फ 440 लोगों को मिली। वह मेरे साथ बहस करें तो सबको नंगा कर दूंगा। दिल्ली में जब केजरीवाल सरकार आई तो टीचरों की 7 हजार पोस्ट खाली थी, अब 19 हजार पोस्ट खाली हो चुकी हैं। केजरीवाल पंजाब में झूठ बेच रहे हैं। उन्होंने कौन से नए स्कूल बनाए हैं!’