PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

डेरा बाबा नानक पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू , करतारपुर कॉरिडोर को खुलवाने के लिए करेंगे अरदास

Navjot Singh Sidhu reached Dera Baba Nanak, will do Ardas to open the Kartarpur Corridor

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू मंगलवार को गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक पहुंचे हैं / यहां सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर को खुलवाने के लिए अरदास करेंगे / यह कॉरिडोर पिछले साल मार्च महीने से कोरोना की वजह से बंद है / फिलहाल सिद्धू की तरफ से इस दौरे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है / हालांकि सियासी चर्चा यह भी है कि सिद्धू जल्द कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं / कांग्रेस सरकार के प्रति सिद्धू के बागी तेवर बरकरार हैं / बार-बार समझौते के बावजूद सिद्धू सरकार को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे /

.

.

वहीं बता दें कि साल 2019 में आज ही के दिन यानी 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर खोला गया था / उस वक्त नवजोत सिद्धू पाकिस्तान गए थे / वहां पर सिद्धू ने पाक पीएम इमरान खान की जमकर तारीफ की थी / सिद्धू अपने पाक प्रेम के कारण अक्सर कैप्टन अमरिंदर सिंह के निशाने पर रहे हैं / अमरिंदर उन्हें एंटी-नेशनल तक कह चुके हैं /

.

पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरूद्वारे में जाने के लिए गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से कॉरिडोर बना हुआ है / इसे कोरोना के चलते बंद कर दिया गया था / इसे खुलवाने को लेकर कुछ समय पहले CM चरणजीत चन्नी भी केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से मिले थे / उन्होंने इसे खोलने की मांग उठाई थी /

.

पाकिस्तान के नारोवाल जिले में रावी नदी के पास स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब का इतिहास करीब 500 साल पुराना है / मान्यता है कि 1522 में सिखों के पहले गुरु नानक देव जी ने इसकी स्थापना की थी / उन्होंने अपने जीवन के आखिरी साल यहीं बिताए थे / लाहौर से करतारपुर साहिब की दूरी 120 किलोमीटर है तो गुरदासपुर इलाके में भारतीय सीमा से यह लगभग 7 किलोमीटर दूर है /

.

.

भारत और पाकिस्तान की सरकारों ने गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक और पाकिस्तान के करतारपुर में स्थित पवित्र गुरुद्वारे को जोड़ने के लिए कॉरिडोर बनाने का फैसला लिया था / कॉरिडोर की नींव 2018 में रखी गई थी / भारत में 26 नवंबर को और पाकिस्तान में 28 नवंबर को शिलान्यास हुआ था / इसके बाद गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर 9 नवंबर 2019 को इसे जनता को समर्पित कर दिया गया था /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें