PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्‍नी का कैंसर आयुर्वेद से ठीक किये जाने के दावे ने 262 डॉक्‍टर्स के उड़ाए होश, मचा बवाल,

navjot-singh-sidhu-wife-navjot-karu-sidhu-cancer-treatment-with-lemon-water-neem-tata-memorial-hospital-warn-patients-dont-be-fool

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पॉलिटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में यह दावा किया कि उनकी पत्‍नी को कैंसर था और उन्‍होंने नींबू पानी, कच्‍ची हल्‍दी और नीम की मदद से पत्‍नी को 40 दिन में ठीक कर दिया। जैसे ही सिद्धू की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस का वीडियो सामने आया, वो देखते ही देखते वायरल भी हो गया। ऐसा होना लाजमी भी था क्‍योंकि कैंसर जैसी ला इलाज बीमारी का इलाज लाख प्रयासों के बावजूद भी अबतक पूरी तरह से नहीं ढूंढ़ा जा सका है।

.

.

अब इस मामले में टाटा मेमोरियल अस्‍पताल की तरफ से भी एक बयान जारी किया गया है। अस्‍पताल का कहना है कि बेवजह इस तरह से मूर्ख बनने की जरूरत नहीं है। टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सी.एस. प्रमेश ने एक्स पर एक बयान जारी किया। इसे अस्पताल के 262 ऑन्कोलॉजिस्ट द्वारा साइन किया गया है। कहा गया है कि इन टिप्पणियों का समर्थन करने के लिए कोई हाई-क्‍वालिटी वाले सबूत उपलब्‍ध नहीं है। “वीडियो के कुछ हिस्सों में यह संकेत मिलता है कि

.

navjot-singh-sidhu-wife-navjot-karu-sidhu-cancer-treatment-with-lemon-water-neem-tata-memorial-hospital-warn-patients-dont-be-fool

.

डेयरी उत्पाद और चीनी न खाने, हल्दी और नीम का सेवन करने से कैंसर को भूखा रखने से उसे ठीक करने में मदद मिली। इनमें से कुछ उत्पादों के लिए शोध चल रहा है, लेकिन वर्तमान में एंटी-कैंसर एजेंट के रूप में उनके उपयोग की सिफारिश करने के लिए कोई ​​डेटा नहीं है। बयान में आगे कहा गया, “हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे अप्रमाणित उपायों का पालन करके अपने उपचार में देरी न करें, बल्कि अगर उनमें कैंसर के कोई लक्षण हैं, तो विशेषज्ञ से परामर्श लें।

.

.

अगर समय रहते पता चल जाए तो कैंसर का इलाज संभव है और कैंसर के लिए सिद्ध उपचारों में सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी और कीमोथेरेपी शामिल हैं। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था, “लगभग डेढ़ से दो साल पहले, नोनी (नवजोत कौर सिद्धू) को कैंसर होने का पता चला था। वो संघर्ष करती रही और हर जगह भागती रही। वो और मैं और सभी ने माना कि हम गलत थे, हालांकि मुझे ऑपरेशन होने के बाद ही इसके बारे में पता चला। वह स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही थी और उसके बचने की

.

.

3% संभावना थी। आज मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नोनी को चिकित्सकीय रूप से कैंसर मुक्त घोषित किया गया है। उसने कैंसर को इसलिए नहीं हराया क्योंकि हमारे पास पैसा था, बल्कि इसलिए क्योंकि वह अनुशासित थी और सख्त दिनचर्या का पालन करती थी। सरकारी अस्पतालों में भी कैंसर का प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकता है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पिछले 40 दिन में कच्‍ची हल्‍दी, नीम्‍बू पानी और नीम की पत्तियों की मदद से यह संभव हो पाया।

.