PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

नवजोत सिद्धू हुए पाकिस्तान के लिए रवाना, दोनों देशों के बीच शांति और भाईचारे की कही बात, साथ में मौजूद थे कई नेता,

Navjot Singh sidhu will go to pakistan today will visit gurudwara via kartarpur corridor minister pargat and raja vading will also accompany

PTB Big न्यूज़ करतारपुर : पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू पाकिस्तान रवाना हो गए हैं / उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर पहुंचकर शांति और भाईचारे की बात की, सिद्धू की इस बात को भारत-पाकिस्तान के बीच के रिश्तों को जोड़कर देखा जा रहा है / सिद्धू ने कहा कि वे पाकिस्तान से लौटकर मीडिया से बात करेंगे /

सिद्धू के साथ मंत्री परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब इंचार्ज हरीश चौधरी, कार्यकारी प्रधान कुलजीत नागरा, पवन गोयल के अलावा कुछ और पार्टी विधायक करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते करतारपुर साहिब के दर्शन करने जा रहे हैं / सिद्धू का यह दौरा इसलिए अहम है, क्योंकि करतारपुर कॉरिडोर को लेकर सिद्धू अक्सर चर्चा में रहे हैं /

पहले वह पाक पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाक आर्मी चीफ कमर बाजवा से गले मिले, फिर पाकिस्तान में कॉरिडोर की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में भी हिस्सा लेने गए थे / पंजाब सरकार की तरफ से पहले जत्थे में सीएम चरणजीत चन्नी परिवार, 3 मंत्रियों और कुछ विधायकों के साथ करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाक गए थे / तब भी यह सवाल उठा कि सिद्धू को भी उनके साथ जाना चाहिए था /