PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Pahalgam Terror हमले में शहीद हुए नेवी अफसर पत‍ि के शरीर से लिपटकर बिलख पड़ीं पत्‍नी, एक पल भी नहीं रुके आंसू,

navy-officer-vinay-narwal-wife-himanshi-narwal-bids-heartbreaking-farewell-husband-kashmir-pahalgam-terror-attack

PTB Sad न्यूज़ द‍िल्‍ली / श्रीनगर : प्राउड ऑफ यू…मैं ईश्वर से करती हूं कि तुम्‍हारी आत्मा को शांति मिले। तुमने अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पल जिए, और हम हर तरह से तुम्‍हें गर्व महसूस कराएंगे। पति की ताबूत से लिपटकर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्‍नी हिमांशी ने ऐसी विदाई दी क‍ि हर क‍िसी का द‍िल दहल उठा। ये शब्‍द सुनकर द‍िल्‍ली एयरपोर्ट पर मौजूद हर कोई रो पड़ा. जिसने भी यह वीडियो देखा, उसकी आंखें भर आईं।

.

.

अभी सात द‍िन पहले ही तो शादी हुई थी, हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी, और अब ये द‍िन देखने पड़े। इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और ह‍िमांशी की शादी 16 अप्रैल को हुई थी। दोनों ने अपने नए जीवन की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए पहलगाम की खूबसूरत वादियों को चुना था। लेकिन क्‍या पता था क‍ि पहलगाम में हुआ आतंक‍ी हमला उनकी जिंदगी की सारी खुश‍ियां छीन लेगा। बुधवार को जब विनय नरवाल का शव द‍िल्‍ली लाया गया तो

navy-officer-vinay-narwal-wife-himanshi-narwal-bids-heartbreaking-farewell-husband-kashmir-pahalgam-terror-attack

पर‍िवार के लोगों ने उन्‍हें आख‍िरी विदाई दी। ह‍िमांशी ताबूत के पास खड़ी थीं, एकटक उसे निहार रही थीं। उनके कांपते हाथ उस तिरंगे को छू रहे थे जो उनके पति के पार्थिव शरीर को ढके हुए था। मेज पर विनय की एक तस्वीर रखी थी, जिसमें वे अपनी नौसेना की वर्दी में गर्व से मुस्कुरा रहे थे। उनकी यह मुस्कान उस माहौल से बिल्कुल उलट थी, जहां हर तरफ मातम पसरा था। उनके आसपास नौसेना के अधिकारी अपनी सफेद वर्दी में खड़े थे, सिर झुकाए अपने साथी को श्रद्धांजलि दे रहे थे।

.

navy-officer-vinay-narwal-wife-himanshi-narwal-bids-heartbreaking-farewell-husband-kashmir-pahalgam-terror-attack

.

कमरे में भारतीय नौसेना के प्रतीक चिह्न सजे थे, जो विनय के बलिदान और सम्मान की कहानी बयां कर रहे थे। ह‍िमांशी का हाथ थामे पर‍िवार के लोग उन्‍हें बार-बार ढांढस बंधा रहे थे, लेकिन खुद भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे। उसकी आंखें भी आंसुओं से भरी थीं। आसपास खड़े अधिकारी भी अपने दुख को रोकने की कोशिश कर रहे थे। कुछ ही दिन पहले ह‍िमांशी एक नई नवेली दुल्हन थी। उसकी आंखों में एक खूबसूरत भविष्य के सपने थे।

navy-officer-vinay-narwal-wife-himanshi-narwal-bids-heartbreaking-farewell-husband-kashmir-pahalgam-terror-attack

शायद उसने और विनय ने मिलकर एक खुशहाल परिवार बसाने की कल्पना की होगी। एक ऐसा घर, जहां बच्चों की किलकार‍ियां गूंजती हों, और शामें एक-दूसरे की बाहों में शांति से बीतती हों। हरियाणा के करनाल में विनय अपने परिवार और समुदाय की शान थे। पड़ोसियों ने उन्हें एक होनहार युवा बताया, जिसके पास एक सुनहरा भविष्य था। देश की सेवा के लिए नौसेना में शामिल होने वाले विनय अपनी नई पत्नी के साथ पहलगाम आए थे, लेकिन एक पल में सब कुछ बदल गया।

.

.

.