PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

CRPF कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, 3 जवान घायल

naxalites attack on crpf camp in sukma 3 jawan injured

PTB Big News छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में नक्सलियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया. सोमवार की सुबह नक्सलियों ने चिंतागुफा थाना क्षेत्र एलमागुंडा सीआरपीएफ कैम्प में फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों का कैंप में ही प्राथमिक उपचार किया गया. बताया जा रहा है कि उन्हें मामूली चोट ही लगी है. किसी की भी स्थिति चिंताजनक नहीं है. सुरक्षा बलों का दावा है कि नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को भी बड़ा नुकसान हुआ है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ सेकंड बटालियन के 3 जवान सामान्य रूप से घायल हुए हैं. घायल जवानों के नाम हेडकांस्टेबल हेमन्त चौधरी, कांस्टेबल बसप्पा व कांस्टेबल ललित बाघ बताया जा रहा है. तीनों ही घायल जवान CRPF सेकेंड बटालियन के एलमागुंडा इलाके में पदस्थ हैं. इस हमले के बाद से कैंप में जवान अलर्ट मोड पर हैं. कैंप की सुरक्षा व्यवस्था और भी बढ़ा दी गई है. इसके अलावा आसपास के कैंप में भी सभी जवानों को अलर्ट कर दिया गया है. कैंप पर फायरिंग के बाद इलाके में भी सर्चिंग तेज कर दी गई है. जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों के घायल होने का अनुमान लगाया जा रहा है.