.
.
NDRF and Army team lead Rescue operation of 18 months Nadeem from 60 feet borewell in Hisar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हरियाणा : हिसार जिले के बालसमंद गांव में बुधवार को 60 फुट गहरे बोरवेल में गिरे डेढ़ साल के नदीम को बाहर निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं / एनडीआरएफ और सेना की टीम के संयुक्त बचाव अभियान में रात भर बोरवेल के पास में एक दूसरा बड़ा गड्ढा खोदने की कोशिश जारी रही, लेकिन अभी तक उसमें पूरी तरीके से कामयाबी नहीं मिल पाई है /
.
.
खबर लिखे जाने तक बचाव दल के सदस्य लगभग 50 फीट गहरा गड्ढा ही खोद पाए हैं, जिसकी कुल गहराई 70 फीट तक जानी है / बचाव दल के सदस्यों का मानना है कि लगभग दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक पूरे ऑपरेशन को अंजाम दे दिया जाएगा /
.
.
अच्छी खबर ये है कि एनडीआरएफ के जवानों ने बताया कि बच्चा अब तक सुरक्षित है और कैमरे के ज़रिए से लगातार उस पर नजर रखी जा रही है / साथ ही बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने के भी पर्याप्त इंतज़ाम किए गए हैं /
.
.
आपको बता दें कि गांव के एक शख्स ने बताया कि नदीम उस वक्त बोरवेल में जा गिरा जब वो अपने घर के बाहर खेल रहा था / घटना के बाद से ही लगातार आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर मौजूद हैं, जिन्हें काबू करने के लिए हरियाणा पुलिस के सैंकड़ों जवानों को तैनात किया गया है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
NDRF and Army team lead Rescue operation of 18 months Nadeem from 60 feet borewell in Hisar

































