PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एचएमवी की छात्रा नेहा द्वारा आईसीएआई ओलंपियॉड में टॉप 5 स्थान की प्राप्ति,

Neha of HMV in Top 5 in ICAI Olympiad

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बी.कॉम (एफ.एस.) की होनहार छात्रा नेहा ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प से महाविद्यालय का नाम रोशन किया। नेहा ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित आईसीएआई कॉमर्स ओलंपियाड 2025-26 में देशभर से भाग लेने वाले 1,608 प्रतिभागियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।

.

.

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें नकद पुरस्कार के साथ-साथ प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नेहा की इस सफलता ने न केवल उसके परिवार बल्कि समूचे महाविद्यालय को गर्व की अनुभूति करवाई है। उनकी यह उपलब्धि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

.

प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने नेहा को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक सफलताएँ संस्थान की गुणवत्ता एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाती हैं। उन्होंने नेहा को भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम करते हुए उच्च शिखरों को छूने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पीजी कामर्स एवं प्रबंधन विभाग की अध्यक्ष श्रीमती मीनू कोहली तथा कॉमर्स क्लब की प्रभारी डॉ. सीमा खन्ना भी उपस्थित रहीं।

.

उन्होंने नेहा की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह उपलब्धि हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की शैक्षणिक परंपरा और गुणवत्ता का सशक्त प्रमाण है एवं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

.

.