PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

शानदार ताजपोशी के साथ शपथ लेंगे Vijay Thalapathy, सरकार बनाने का रास्ता हुआ साफ़,

New CM Vijay thalapathy will take the oath as chief minister tamil nadu grand ceremony

PTB Big Political न्यूज़ चेन्नई : तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेजी से बढ़ गई हैं। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता विजय ने शुक्रवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समर्थक विधायकों की सूची और समर्थन पत्र सौंपते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने विजय को सरकार गठन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

.

.

सरकार गठन की दिशा में विजय को कांग्रेस और वामपंथी दलों का समर्थन मिलने से बड़ा फायदा हुआ है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), माकपा (CPI-M) और वीसीके ने टीवीके को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस ने भी अपने पांच विधायकों का समर्थन विजय के नेतृत्व वाली पार्टी को दे दिया है। बताया जा रहा है कि माकपा ने आधिकारिक पत्र जारी कर टीवीके सरकार को समर्थन देने की पुष्टि की, जबकि CPI ने “धर्मनिरपेक्ष और स्थिर शासन” के नाम पर सहयोग का भरोसा दिया।

.

.

हालिया विधानसभा चुनाव में टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की थी और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। सहयोगी दलों और समर्थक विधायकों को जोड़ने के बाद विजय के पक्ष में कुल 118 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह समर्थन विजय के लिए सरकार गठन का रास्ता लगभग साफ कर चुका है।

.

यह भी पढ़ें : क्या! जीत कर भी हार गए Vijay Thalapathy, आखिर क्यों दे सकते हैं 108 विधायक इस्तीफा, गुणा-गणित के गहरे में दावे,

.

टीवीके प्रमुख विजय ने इस चुनाव में चेन्नई की पेरांबूर सीट और तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, किसी भी उम्मीदवार को एक ही सीट बरकरार रखने की अनुमति होती है। ऐसे में विजय को जल्द ही एक विधानसभा सीट से इस्तीफा देना होगा। तमिलनाडु की राजनीति में विजय की एंट्री को पहले ही बड़ा बदलाव माना जा रहा था और अब सरकार गठन के साथ उनका राजनीतिक सफर एक नए चरण में प्रवेश करने जा रहा है।

.

.