[smartslider3 slider=7].
[smartslider3 slider=8].
[smartslider3 slider=9].
[smartslider3 slider=10].
[smartslider3 slider=11].
पत्रकारिता, खेतीबाड़ी, मल्टीमीडिया व फूड प्रोडक्शन की शिक्षा हासिल कर सकेंगे विद्यार्थी, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : छात्रों को तकनीकी इंडस्ट्री के मुताबिक तैयार करने के मक्सद से सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने चार नए कोर्सेज की शुरआत की है / सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के मकसूदां कैंपस में बीए पत्रकारिता व जनसंचार, बीएससी खेतीबाड़ी एवं एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया शिक्षा, साथ ही शाहपुर कैम्प्स में डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन आरंभ की गई /
इस मौके पर जानकारी देते हुए सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन स. चरणजीत सिंह ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता व जनसंचार शिक्षा बहुत महत्तपूर्ण होती जा रही है, इसी के साथ एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया का कार्स भी उपलब्ध है / यह दोनों कोर्स 3 वर्ष के है / जो हर क्षेत्र के छात्रों के लिए उपलब्ध है वहीं कृषि विज्ञान के कोर्स भी शुरु किया गया है, जिसकी अवधि चार वर्ष है / इन तीनों कोर्सेज का इंडस्ट्री में बहुत उज्जवल भविष्य है /

उन्होंने कहा कि जो छात्र पत्रकारिता एवं मल्टीमीडिया क्षेत्र में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए यह कोर्स फायदेमंद रहेगा व कहा कि सरकारी व प्राईवेट कंपनियों में बी.एस.सी एग्रीकल्चर के छात्रों के लिए रिसर्च अधिकारी, राज्य खेतीबाड़ी विभाग के फार्म मैनेजर जैसे कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है /
डिप्लोमा इन फूड एंड प्रोदाड़क्शन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस 1.5 साल के डिप्लोमा में छात्रों को फूड साइंस, स्वच्छता व फूड प्रोडक्शन एंड न्यूट्रीशन शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी / साथ ही विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल शिक्षा देकर अपने क्षेत्र का माहिर बनाया जाएगा / इस डिप्लोमा को प्राप्त करने के बाद छात्र रेलवे खानपान प्रबंधन, रेंस्तरों व प्रसिद्ध होटल में मैनेजर आदि जैसे पद पर नौकरी कर सकते हैं /














