PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बंगा को मुख्यमंत्री की तरफ से 132 करोड़ रुपए का तोहफ़ा, सरहाल राणूआं में नया डिग्री कालेज और खटकड़ कला में बनेगा इंटैगरेटिड खेल स्टेडियम,

New Degree College and Sports Hub Amongst RS 132 Crore Gift by CM Charanjit Singh Channi to Banga Channi Gives Major Push to Overall Development of Banga Assembly Segment

New Degree College and Sports Hub Amongst RS 132 Crore Gift by CM Charanjit Singh Channi to Banga Channi Gives Major Push to Overall Development of Banga Assembly Segment

चन्नी ने बंगा विधान सभा हलके के सर्वांगीण विकास को दिया बड़ा प्रोत्साहन,

PTB Big Political न्यूज़ बंगा : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बंगा विधान सभा हलके के विकास को बेमिसाल प्रोत्साहन देते हुये आज हलके के लिए सरकारी कालेज और संगठित खेल स्टेडियम समेत 132 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने आज यहाँ एक सार्वजनिक रैली को संबोधन करते हुये इस इलाके के सर्वांगीण विकास को यकीनी बनाने के लिए इन ग्रांटों का ऐलान किया। इन ग्रांटों में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहिब डा.बी.आर. अम्बेदकर जी के नाम पर गाँव सरहाला राणूआं में सरकारी डिग्री कालेज के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए शामिल हैं। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह डिग्री कालेज विद्यार्थियों, विशेष तौर पर कमज़ोर और पिछड़े वर्गों से सम्बन्धितों को सस्ती और मानक उच्च शिक्षा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

इसी तरह मुख्यमंत्री ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के महान शहीद सरदार भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ में शहीद ए आज़म भगत सिंह एकीकृत मॉडल स्पोर्टस स्टेडियम के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपए की ग्रांट देने का ऐलान भी किया। उन्होंन कहा कि अत्याधुनिक स्टेडियम नौजवानों को नशे की बीमारी से दूर करने और उनकी असंख्य ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रसारित करने के लिए प्रेरक के तौर पर काम करेगा। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से महान शहीद को यह विनम्र श्रद्धांजलि होगी।

New Degree College and Sports Hub Amongst RS 132 Crore Gift by CM Charanjit Singh Channi to Banga Channi Gives Major Push to Overall Development of Banga Assembly Segment

मुख्यमंत्री ने हलके के गाँवों के विकास कामों के लिए लगभग 30 करोड़ रुपए, बंगा शहर में अलग-अलग कामों के लिए 2.50 करोड़ रुपए, बंगा में फायर स्टेशन बनाने के लिए एक करोड़ रुपए, सी.एच.सी बंगा को सब डिविज़नल अस्पताल के तौर पर अपग्रेड करने के लिए 10 करोड़ रुपए की ग्रांट देने का ऐलान भी किया। इसके इलावा प्राइमरी हैल्थ सैंटर औड़ को कम्युनिटी हैल्थ सैंटर के तौर पर अपग्रेड करने के लिए 4 करोड़ रुपए, बंगा और औड़ ब्लाकों में नयी लिंक सड़कें बनाने के लिए 32 करोड़ रुपए और बंगा में उप मंडल मैजिस्ट्रेट, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की रिहायश के लिए 3.5 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

उन्होंने कोआपरेटिव सोसायटियों के सदस्यों की तरफ लम्बित 25 करोड़ रुपए के बकाए माफ करने सम्बन्धित मंत्रीमंडल में मामला विचारने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री चन्नी ने बंगा विधान सभा हलके में पड़ते ब्लाक औड़ को सब तहसील का दर्जा देने का भी ऐलान किया। रैली को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल ने मुख्यमंत्री की तरफ से जिले के लिए ग्रांटों की बौछार करने के लिए सराहना की। लोगों के साथ भावनात्मक सांझ बनाते हुए उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया जिसको गुजारते करते वह सिवल सेवाओं का इम्तिहान पास करके आज मुख्यमंत्री पंजाब के साथ राज्य की सेवा तक पहुँचे हैं।

श्री हुसन लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने आने वाले दिनों में जिले ख़ास कर बंगा के सर्वांगीण विकास को यकीनी बनाने के लिए पहले ही नक्शा तैयार कर लिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गाँव भरो मजारा में धन धन श्री नाभ कमल राजा साहिब जी और डेरा संत बाबा मेला राम में माथा टेका। इस मौके पर दूसरों के अलावा कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह, विधायक स. अंगद सिंह और श्री दर्शन लाल मंगूपुर, पंजाब के पूर्व मंत्री और पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के चेयरमैन श्री जोगिन्द्र सिंह मान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल, पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूँढ और मोहन सिंह बंगा, ज़िला योजना कमेटी के चेयरमैन सतबीर सिंह पल्ली झिक्की, डिप्टी कमिशनर श्री विशेष सारंगल, सीनियर पुलिस कप्तान श्रीमती कंवरदीप कौर और अन्य उपस्थित थे।