.
new delhi national finance minister nirmala sitharaman announced to reduce the corporate tax of companies
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ न्यूज़ दिल्ली : मंद होती अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा एलान किया है / सीतारमण ने कंपनियों को लगने वाले कॉर्पोरेट टैक्स को घटाने का एलान किया है / इससे देशी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी /
..
कंपनियों के लिए नया कॉर्पोरेट टैक्स 25.17 प्रतिशत तय किया गया है / इसके अलावा कंपनियों को अन्य कोई टैक्स नहीं देना होगा / देश में आर्थिक मंदी की आहट के बाद से ही मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है / इसके बाद से यह चौथा मौका है जब वित्तमंत्री ने उद्योग जगत को राहत देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस लेकर राहत देने की घोषणा की है /
..
जीएसटी काउंसिल की बैठक के पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कांफ्रेंस ली थी / उद्योग जगत को बड़ी राहत दी गई हैं / भारतीय कंपनियों को इसका फायदा मिलेगा। कैपिटल गेन पर सरचार्ज भी खत्म कर दिया गया है / वित्तमंत्री की कॉर्पोरेट टैक्स घटाने की घोषणा के तत्काल बाद ही शेयर बाजार में जबर्दस्त उछाल भी नजर आने लगा है / सेंसेक्स में 800 अंकों से ज्यादा का उछाल आ गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
new delhi national finance minister nirmala sitharaman announced to reduce the corporate tax of companies


































