PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

जालंधर जिले में फिर होगा ब्लैकआउट, कितने बजे जाएगी बिजली, जिलाधीश ने समस्या आने पर कंट्रोल रूम नंबर भी किया जारी,

new-deputy-commissioner-of-jalandhar-himanshu-aggarwal-one-doctor-turned-ias-officer-himanshu-aggarwal-deputy-commissioner-jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए 31 मई को रात 9:30 बजे से 10:00 बजे तक ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों के दौरान तैयारियों की जांच करना है।

.

.

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक अभ्यास है, घबराने की कोई जरूरत नहीं है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ब्लैकआउट से पहले सायरन बजाया जाएगा और इस दौरान नगर निगम शहर की स्ट्रीट लाइटें भी बंद रखेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों की बाहरी लाइटें, इनवर्टर या जनरेटर भी बंद रखें। उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान

.

new-deputy-commissioner-of-jalandhar-himanshu-aggarwal-one-doctor-turned-ias-officer-himanshu-aggarwal-deputy-commissioner-jalandhar

अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न निकलें, और यदि किसी कारणवश निकलना जरूरी हो, तो वाहन सड़क के किनारे लगाकर उसकी लाइट बंद कर दें। इससे पहले, 31 मई की शाम 6 बजे जवाहर पार्क के पास कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत कई एजेंसियां भाग लेंगी।

.

.

इस अभ्यास में खाद्यान्न आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सेवाओं की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। डॉ. अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की कि वे ब्लैकआउट अभ्यास में प्रशासन को सहयोग दें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर संपर्क किया जा सकता है।

.